सभी राशियों के लिए कुछ ऐसे रंग होते हैं जो बेहद शुभ माने जाते हैं और किसी भी अच्छी काम में इन्हों रंगों को पहनने या घर में इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि रंगों का इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत सारे बदलाव ला सकता है।
ऐसा माना जाता है कि राशियों के अनुसार यदि आप सही रंगों का चुनाव करते हैं तो आपको करियर में सफलता दिलाने के साथ आपको सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करता है। वहीं रंगों का गलत चुनाव आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकता है।
इसलिए पिछले कुछ दिनों से हम सभी राशियों के लिए शुभ और अशुभ रंगों के बारे में बता रहे हैं। उसी क्रम में आज हम आपको कन्या राशि के लिए लकी रंगों के बारे में जानकारी दे रहे हैं और यह भी बता रहे हैं कि आपको किन रंगों से बचना चाहिए। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira जी से जानें कन्या राशि के रंगों के बारे में।
कन्या राशि के लिए हरा रंग है शुभ
सभी कन्या राशि के जातकों के लिए हरा रंग मुख्य रूप से दो कारणों से सबसे भाग्यशाली रंग माना है। एक है इस राशि का पृथ्वी तत्व से जुड़ाव और दूसरा कारण यह है कि कन्या राशि पर बुध का शासन होता है और यह ग्रह हरी किरणें देता है। तो यह कन्या राशि का रंग इस राशि के जातक के जन्मजात गुणों को सामने लाने के लिए जाना जाता है। यदि आप किसी भी शुभ काम में इस रंग का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके कार्य में सफलता दिलाएगा।
कन्या राशि के लिए नीला रंग है शुभ
नीला आकाश का रंग है जो इस पृथ्वी राशि को सुरक्षा की भावना देता है। यह कन्या राशि का चिन्ह रंग है जो इन जातकों को साहसी बनाता है। ज्योतिष के अनुसार जब कन्या राशि के लोग आत्मविश्वास की कमी महसूस कर रहे हों तब उन्हें नीले के कोई भी रंग का इस्तेमाल करना आपके लिए शुभ होता है। यदि आप कभी जॉब इंटरव्यू के लिए जा रहे हों तब कन्या राशि को नीले के किसी भी रंग को धारण करने का सुझाव दिया जाता है। यदि आप इस राशि के लिए शुभ रत्न की बात करें तो एक्सपर्ट की सलाह से आप नीलम धारण कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
कन्या राशि वालों के लिए भूरा रंग है शुभ
भूरे रंग को पृथ्वी का रंग कहा जाता है। यदि इस रंग की बात की जाए तो यह रंग कन्या राशि को अपनों के करीब लाने में मदद करता है। यह रंग किसी भी जगह पर आपके मूड को बेहतर बनाता है और जीवन में सफलता दिलाने में मदद करता है। किसी भी स्थान पर इस रंग का इस्तेमाल आपके लिए अच्छे संकेत देता है और हमेशा आगे बढ़ाता है।
कन्या राशि के लिए पीला रंग है शुभ
पीला रंग सूर्य का रंग है जो कन्या राशि के जातकों को अपने जीवन को हर दिन नई शुरुआत करने प्रेरित करता है। यह रंग इस बात का भी संकेत देता है कि उनके जीवन में चाहे कुछ भी हो रहा हो, उज्जवल दिन हमेशा उनका इंतजार करताहैं। इसके अलावा, यह शाब्दिक रूप से कन्या राशि वालों की सुबह जल्दी उठने और सुबह के सूर्य की सराहना करने की आदत का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, यह रंग कन्या राशि के करियर में सकारात्मक प्रभाव डालता है।
इसे जरूर पढ़ें: वृषभ राशि वाले भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल, हो सकता है भारी नुकसान
कन्या राशि को इन रंगों से बचना चाहिए
जब कन्या राशि के लिए अशुभ रंगों की बात होती है तब लाल रंग उनके लिए सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है। दरअसल लाल रंग आंतरिक रूप से आक्रामक रंग होता है। इसलिए कन्या राशि (कन्या राशि वाले कैसे चुनें पार्टनर) के जातकों के स्वभाव के अनुसार उनके लिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है। यह रंग कन्या राशि वालों के जीवन में दुर्भाग्य ला सकता है। यह उनके जीवन में बाधाएं भी पैदा करता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने से रोकता है। कोशिश करें कि लाल के किसी भी रंग का उपयोग न करें और यदि आपको किसी स्थान पर लाल रंग पहनना है तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करेंगी तो ये आपको जीवन में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।