बगीचे के लिए फायदेमंद है कॉफी पाउडर, ऐसे करें इस्तेमाल

भारतीयों की सुबह अक्सर चाय और कॉफी से होती हैं। कॉफी की एक चुस्की पूरे दिन का आरम दे देती है। रसोईघरों में आसानी से चाय और कॉफी आसानी से मिल जाती है। चाय की पत्ती का इस्तेमाल हो या कॉफी पाउडर का इस्तेमाल सुबह पीने के अलावा अन्य कामों में इस्तेमाल की जाती है। कॉफी पाउडर का इस्तेमाल महिलाएं स्क्रब करने के लिए भी करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कॉफी पाउडर आपके पौधों को हरा-भरा रखने में भी मदद करती है। कैसे,आइए जानते हैं।
पौधों के लिए बेहद लाभकारी कॉफी पाउडर

आमतौर पर लोग कॉफी बनाने के बाद बची हुई कॉफी ग्राउंड को फेंक देते हैं, जबकि इन्हें प्लांट वाली मिट्टी में डालने से पौधा तेजी से ग्रो होने लगता है। कॉफी ग्राउंड में नाइट्रोजन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार होते हैं।
इसे भी पढ़ें-घर में आसानी से लगा सकती हैं सिंगोनियम का पौधा, अपनाएं ये आसान टिप्स
कॉफी ग्राउंड से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर
कॉफी ग्राइंड का इस्तेमाल कर आप लिक्विड फर्टिलाइजर भी बना सकती हैं। इसके लिए ग्राउंड कॉफी को बॉटल में 3-4 लीटरर पानी लें। अब इसमें एक छोटा चम्मच कॉफी ग्राउंड पाउडर मिलाकर 3-4 दिनों के लिए स्टोर करके रख दें। तैयार होने के बाद इस लिक्विड को कपड़े की मदद से छान कर दूसरे कंटेनर में रखें। अब इस लिक्विड को पौधों में डायरेक्ट अप्लाई कर सकती हैं।
कॉफी पाउडर से तैयार करें मिट्टी

पौधों को ट्रांसप्लांट करने के वाली मिट्टी को बनाने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गमले में भरने वाली मिट्टी में कॉफी पाउडर मिलाएं। और उसे अच्छे से मिक्स करें। अब इस तैयार मिट्टी में प्लांट को लगा दें।
इसे भी पढ़ें-अपने छोटे से रॉक गार्डन की कुछ ऐसे करें देखभाल, कभी नहीं मरेंगे पौधे
पेस्टिसाइड बनाने में करें इस्तेमाल

कॉफी पाउडर का इस्तेमा कर आप कीटनाशक स्प्रे बना सकती हैं। इसके लिए एक बॉटल में पानी में और उसमें कॉफी पाउडर को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। कॉफी पाउडर का छिड़काव करने से कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।