Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:33 AM IST

बच्चों को अखबार पढ़ने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें कैसे

क्या आपको पता है कि बच्चों को अखबार पढ़ने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।   
Updated:- 2022-11-16, 10:35 IST
image

कुछ लोग रोजाना सुबह उठकर अखबार पढ़ना पसंद करते हैं। ना सिर्फ लोग बल्कि कई स्कूलों में भी बच्चों को पढ़ने के लिए अखबार दिए जाते हैं। लेकिन प्रश्न यह है कि अखबार पढ़ने से बच्चों को कौन से फायदे मिलते हैं? 

दरअसल रोजाना अखबार पढ़ने की हैबिट हर उम्र के लोगों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इस आदत की मदद से आपको लाइफ टाइम ढेर सारे फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

रीडिंग हैबिट होती है अच्छी 

benefits of reading newspaper

अखबार बोल-बोल के पढ़ने से बच्चों की रीडिंग हैबिट काफी अच्छी होती है। अखबार में लिखी खबरों के लिए हर तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब बच्चे खबर पढ़ते हैं तो उससे उन्हें शब्दों को तोड़-तोड़ कर पढ़ना आ जाता है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों की करती हैं पिटाई तो जान लें इसके प्रभाव

खबरों के बारे में चलता है पता 

चाहे कोई बच्चा हो या बड़ा, हमें खबरों के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। शुरुआत से ही खबरों पर  पकड़ बनाने पर आगे चलकर एक अच्छी नॉलेज मिल पाती है। बच्चे जब खबर पढ़ते हैं तो उन्हें देश और विदेश में क्या चल रहा है यह भी मालूम हो जाता है।

लिखना सुधरता है

पढ़ने के साथ-साथ बच्चों को लिखना सिखाने के लिए भी अखबार की मदद ली जा सकती है। बच्चा जब खबरों की पंक्तियों को पढ़ता है तो उसे वाक्य बनाने आते हैं और मात्राओं को भी ज्ञान मिलता है।

शब्दकोश मजबूत होता है

why reading newspaper in important for students

अखबार पढ़ने से हमारा शब्दकोश भी बड़ा होता है जिससे हम बात करते वक्त अपनी भावनाओं को ढेर सारे शब्दों में व्यक्त कर पाते हैं। बच्चों का शब्दकोश बड़ा होने पर उनके लिखने की आदत भी सुधरी है।

नौकरी में मिलती है मदद

जब एक बच्चा अखबार पढ़कर ऊपर दिए गए सारे बिंदु प्राप्त कर लेता है तो उसे नौकरी के दौरान होने वाले इंटरव्यू को देने में बहुत मदद मिलती है। साथ ही पत्रकारिता जैसे बहुत सारे प्रोफेशन में लिखना एक मुख्य कौशल होता है। जो बच्चे शुरुआत से ही अखबार पढ़ते हैं उन्हें आगे चलकर नौकरी में बहुत मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ेंः अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चुनें ये 3 प्लान, मिलेंगे कई फायदे

इन सभी बिंदुओं के पढ़ने के बाद आप भी अपने बच्चों को सलाह दें कि वो अखबार पढ़ें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Shutterstock, Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।