Cleaning Tips: व्हाइट बेडशीट के पीलेपन को इस जादुई पाउडर की मदद से ऐसे करें सफेद

व्हाइट बेडशीट या चादर तो आप सभी के घरों में होता है। सफेद चादर एक से दो वॉश के बाद गंदे और पीले हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको व्हाइट बेडशीट को साफ करने के तरीके बताएंगे।   
Updated:- 2023-10-06, 17:32 IST
image

लगभग सभी घरों में सफेद रंग के चादर होते ही हैं। सफेद बेडशीट या ओढ़ने वाली चादर का उपयोग लगभग 10 में से 7 घरों में होता है। सफेद चादर बिस्तर में बिछाने के बाद सिंपल और खूबसूरत दिखते हैं, लेकिन साफ करने में बहुत परेशानी होती है इसलिए आज हम आपको सफेद चादर और बेडशीट साफ करने के तरीके के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से गंदे और मैले चादर की सफाई कर सकते हैं। बहुत से घरों में छोटे बच्चे होते हैं, जिससे कपड़े और चादर जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में अब आपको दाग और गंदगी की सफाई को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सफेद चादर में अक्सर दाग और एक दो वॉश के बाद पीले और धूमिल दिखने लगते हैं। धूमिल रंग के चादर कुछ दिनों बाद पुराने लगने लगता है, जिसे लोग वेस्ट समझकर फेंक देते हैं। ऐसे में अब आपको अपने पुराने और पीले चादरों को वेस्ट समझने के बजाए बताए गए तरीके से व्हाइट चादर को साफ कर सकते हैं। 

सफेद चादर को साफ करने के लिए चाहिए ये चीजें

bed sheet cleaning tips

  • 4-5 मग पानी
  • लिक्विड डिटर्जेंट
  • 3-4 चम्मच कास्टिक सोडा
  • कपड़े धोने का ब्रश

कैसे करें सफेद चादर की सफाई

white bed sheet cleaning tips

  • चादर धुलने से पहले हाथ में ग्लव्स पहन लें। कास्टिक सोडा और पानी स्किन पर पड़ने के बाद स्किन को ड्राई बना देती है। इसलिए सफाई के पहले ग्लव्स जरूर पहन लें।
  • सफेद रंग के चादर को साफ करने के लिए रात में एक टब में 3-4 मग पानी डालें और उसमें कास्टिक सोडा को अच्छे से मिक्स करें।
  • जब कास्टिक सोडा पानी में मिक्स हो जाए तो उसमें चादर डालकर रातभर के लिए भिगोकर रखें।
  • रात भर कास्टिक सोडा वाले पानी में जब कपड़े डुबे रहेंगे, तो सुबह साफ करने पर चादर के मटमैले रंग साफ हो जाएंगे।
  • सुबह चादर को धोते वक्त उसे साफ पानी से धो लें और उसे डिटर्जेंट लिक्विड या पाउडर में 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
  • अब चादर को वॉशिंग मशीन या हाथ की मदद से पटक-पटक कर साफ कर लें।
  • कुछ देर साफ करने के बाद चादर को पानी से 2-3 बार धो लें और निचोड़कर धूप में सुखा लें।
  • चादर की दूसरी गंदगी और पीलेपन को साफ करने के लिए यह कास्टिक सोडा दुसरे डिटर्जेंट या लिक्विड की तुलना में ज्यादा असरदार होता है।

इसे भी पढ़ें: मिनटों में साफ होंगे चादर पर लगे जिद्दी दाग, जानें कैसे 

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।