Wallpaper के ये ट्रेंडी डिजाइंस, लड़कियों के कमरे के लिए हैं बेस्ट; मिलेगा ड्रीम लुक

Girl Room Wallpaper Designs: अक्सर लोग अपने कमरे को नया और फ्रेश लुक देने के लिए हजारों रूपये खर्च करते हैं। खासकर लड़कियां अपने रूम को सजाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। आज के समय में वॉलपेपर के ऐसे ढेरों डिजाइंस मौजूद हैं, जो सिंपल से कमरे को भी किसी ड्रीम रूम जैसा बना सकते हैं। अगर आप भी अपने कमरे के लिए वॉलपेपर सर्च कर रही हैं, जो ट्रेंड में हैं, तो यहां हम वॉलपेपर के कुछ लेटेस्ट और मॉडर्न डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी बनावट आपके कमरे को रॉयल और क्लासी लुक देंगे। देखें डिजाइंस।
फ्लोरल और बॉटनिकल डिजाइंस (Floral & Botanical Wallpaper For Girl Room)

लड़कियों के कमरे के लिए फ्लोरल यानी फूलों वाले डिजाइन हमेशा से ही पहली पसंद रहे हैं। आजकल बड़े साइज के फूलों वाले वॉलपेपर काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप कमरे नेचर जैसा रखना चाहती हैं, तो हल्के रंगों जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन या लेवेंडर शेड्स वाले छोटे फूलों के पैटर्न चुन सकती हैं। वहीं, अगर आप कमरे को थोड़ा विंटेज या रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो डार्क बैकग्राउंड पर बड़े गुलाब या चमेली के फूलों वाले डिजाइन बहुत खूबसूरत लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Panel के ये डिजाइंस, आपके कमरे को देंगे खूबसूरत लुक
एब्स्ट्रैक्ट और ज्यामितीय पैटर्न (Abstract & Geometric Wallpaper For Girl Room)

अगर आपको मॉडर्न और क्लीन लुक पसंद है, तो एब्स्ट्रैक्ट आर्ट या ज्यामितीय डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें सुनहरे बॉर्डर वाले ट्राएंगल, हेक्सागोन या सिंपल लाइन्स वाले पैटर्न कमरे को एक सोफिस्टिकेटेड और स्टाइलिश लुक देते हैं। इस तरह के वॉलपेपर अक्सर वर्क डेस्क या बेड के पीछे वाली दीवार पर ज्यादा जचते हैं। यह डिजाइन न केवल देखने में कूल लगते हैं, बल्कि कमरे को बड़ा दिखाने में भी मदद करते हैं।
पेस्टल कलर्स और सॉलिड टेक्स्चर (Pastel & Textured Wallpaper For Girl Room)

आजकल मिनिमलिस्ट लुक बहुत लोकप्रिय है। अगर आपको बहुत ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं है, तो आप पेस्टल कलर्स जैसे पाउडर ब्लू, पीच या हल्का ग्रे चुन सकती हैं। इन वॉलपेपर्स में आजकल 'टेक्स्चर' वाला ऑप्शन भी आता है, जो छूने पर कपड़े या पत्थर जैसा एहसास देता है। यह सादगी और क्लास का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो कमरे में एक सुकून भरी और रिलैक्सिंग वाइब पैदा करता है।
गैलेक्सी और बोहो स्टाइल वॉलपेपर (Galaxy & Boho Style Wallpaper For Girl Room)

Image Credit- Megan Keane
उन लड़कियों के लिए जो कुछ हटकर और क्रिएटिव चाहती हैं, गैलेक्सी थीम या बोहो डिजाइंस बढ़िया विकल्प हैं। गैलेक्सी वॉलपेपर में रात के आकाश, तारों और बादलों का मेल कमरे को एक जादुई लुक देता है। वहीं, बोहो स्टाइल में मंडला आर्ट, फेदर्स (पंख) और मिट्टी जैसे रंगों का इस्तेमाल होता है, जो कमरे को बहुत ही कलात्मक और वाइब्रेंट बनाता है। यह स्टाइल उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो आर्ट और ट्रैवल की शौकीन हैं।
कस्टमाइज्ड और वॉल म्यूरल्स वॉलपेपर (Customized Wall Murals Wallpaper For Girl Room)

आजकल अपनी पसंद के हिसाब से वॉलपेपर कस्टमाइज करवाने का भी काफी चलन है। आप अपनी पसंद का कोई कोट, वर्ल्ड मैप, या अपनी पसंदीदा जगह का इमेज भी दीवार पर लगवा सकती हैं। वॉल म्यूरल्स पूरी दीवार को एक पेंटिंग की तरह कवर करते हैं, जिससे कमरा किसी आर्ट गैलरी जैसा लगने लगता है। यह आपके कमरे को एक यूनिक पहचान देता है जो किसी और के पास नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- Strip Lights के ये आइडियाज, सिंपल Living Room को देंगे प्रीमियम और एलिगेंट टच
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।