herzindagi

आपकी राशिफल से जानें कि आप कैसी MOM हैं? best या worst?

मैं कभी बतलाता नहीं, पर अंधेरे से डरता हूं मैं... मां।  गाने की ये एक लाइन मां की अहमियत को अच्छी तरह से बतलाती है। ये मां की अहमियत ही है जो बॉलीवुड को इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए मजबूर कर देती है। और मां पर बनी हुई फिल्में हिट भी होती हैं। कोरियन सीरिज में तो मां का अहम रोल होता है। ज्यादातर कोरियन सीरिज मां से जुड़ी ही होती हैं। तो आप समझ सकती हैं कि मां हमारी जिंदगी में ही नहीं इस दुनिया में भी काफी अहमियत रखती हैं।  लेकिन क्या आपको मालूम है, मां का व्यक्तित्व भी उनके राशिफल के ऊपर काफी डिपेंड करता है। इसलिए आज जानते हैं राशिफल के बारे में और पता लगाते हैं कि आप कैसी मां है? best या worst? 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 25 Jan 2018, 19:01 IST

मीन (फरवरी 19- मार्च 20)

Create Image :

इस राशि की मां क्रिएटिव होती हैं और अपने बच्चों को भी हमेशा क्रिएटिव बनाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। मीन राशि मछली से जुड़ी है इसलिए मछली का असर भी इनके व्यक्तित्व में देखने को मिलता है और इस राशि की मां अपने बच्चों को लेकर थोड़ी सेंसेटिव और दयालु होती है। 

वृश्चिक ( अगस्‍त 23- सितम्‍बर 22 )

Create Image :

इस राशि की माएं अपने बच्‍चों को लेकर काफी सेंसिटिव होती हैं और इन्हें हमेशा अपने बच्चों की फिक्र होती है। दरअसल ये हमेशा सुनिश्चित करके रहती हैं कि इनका बच्चा हमेशा सेफ रहे। अगर कोई इनके बच्चे के साथ मिसबिहेव करता है तो ये जरूर आवाज उठाती हैं। 

कुंभ ( जनवरी 20- फरवरी 18 )

Create Image :

कुंभ राशि की माएं पढ़ाई को लेकर बहुत सीरियस रहती है और अपने बच्‍चों की पढ़ाई के लिए हमेशा चिंतित रहती है। इसके अलावा ये अपने बच्चों को हर चीज और हर खबरों से अपडेट रखती हैं जिससे की इनके बच्चे स्मार्ट बनें।

सिंह ( जुलाई 23 - अगस्‍त 22 )

Create Image :

इस राशि की मां काफी चाइल्डिश होती हैं और हमेशा अपने बच्चों के साथ बच्चा बनकर रहती हैं। की बार ये बच्चों को खुश करने केलिए पार्टी भी दे देती हैं और इस बहाने अपने बच्चों पर नजर भी रख लेती हैं।

मेष ( मार्च 21-अप्रेल 19)

Create Image :

इस राशि की मां अपने बच्चे के करियर को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित रहती हैं। इन्हें अपने बच्चों को हर क्षेत्र में अव्वल बनाना आता है। ये खुद अपने बच्चों की पढ़ाई का शेड्युल बनाती हैं। बचपन से ही अपने बच्चे को हर तरह की मुश्किलों का सामना करना सिखाती हैं। अगर ये गुस्सा भी कर देती हैं तो तुरंत पश्चाताप भी करने लगती हैं। 

Read More: जानिए बॉलीवुड की हीरोइन्स की राशि के हिसाब से उनके स्वाद का मिजाज़

मिथुन (मई 21- जून 20 )

Create Image :

इस राशि की मां खुले विचारों की होती हैं और अपने बच्चों से हर विषय पर खुलकर बात करती हैं। इस राशि की मां जेंडर डिसक्रिमिनेशन में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करती हैं और यही बात इनके बच्चों को बहुत पसंद आती है।

मकर ( दिसम्‍बर 22- जनवरी 19)

Create Image :

इस राशि की मां थोड़ी विद्रोही किस्म की होती है और पूरी उम्र अपने बच्चों के लिए लड़ते रहती हैं। ये अपने बच्चों के अधिकार से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर सकती। इनकी सबसे अच्छी बात होती है कि ये अपने बच्चों का साथ कभी नहीं छोड़तीं। 

वृषभ ( अप्रेल-मई 20)

Create Image :

इस राशि की मांओं की सहनशक्ति बहुत ज्यादा होती है। ये अपने बच्चों का हर दर्द सह लेती हैं। इस कारण इस तरह की मां को संत कहा जाता है। लेकिन हां ये अपने बच्चों के मामलें में कई बार जिद भी करने लगती हैं। ये अपने बच्चों की हर जरूरत का ख्याल रखती हैं। लेकिन उन्हें जरूरत से ज्यादा कुछ नहीं देती क्योंकि इन्हें मालूम है कि जरूरत से ज्यादा मिलने पर बच्चों की नजर में उसकी कीमत घट जाती है। 

Read More: जानिए कैसे आपकी dresses के रंग प्रभावित करते हैं आपकी राशियों को?

तुला ( सितम्‍बर 23-अक्‍टूबर 22 )

Create Image :

इस राशि के माताओं का व्यक्तित्व बहुत ही संतुलित होता है। ये हमेशा चीजों को बैलेंस करके चलती हैं और सुख व शांति से जीती हैं। य‍ह अपने बच्‍चों की हर छोटी-छोटी बातें बहुत ही प्यार से सुनती हैं।  

कर्क ( जून 21-जुलाई 22)

Create Image :

इस राशि की माताओं का नेचर बहुत ही प्रोटेक्टिव होता है इसलिए ये अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहती हैं। अगर कोई इनके बच्चों को कुछ कह देता है तो समझ लो कि उसकी शामत आ गई। 

धनु ( नवम्‍बर 22- दिसम्‍बर 21)

Create Image :

इस राशि की माताएं बड़े दिल की होती हैं और छोटी उम्र से ही अपने बच्चों को सेल्फडिपेंड बनाना शुरू कर देती हैं। वो छोटी उम्र में ही बच्‍चों को अपने साथ ट्रेवल में ले जाना शुरु कर देती हैं या उन्हें भेजना शुरू कर देती हैं जिससे की बच्चे खुद पर निर्भर हो सके। इसके साथ ही इस राशि की मां काफी मजाकिया होती हैं। 

Read More: अगर single mother हैं तो रोये नहीं, try करें ये career option

कन्‍या ( अगस्‍त 23-सितम्‍बर 22)

Create Image :

इस राशि की मां काफी समझदार होती हैं। चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत हो... ये उसका मुकाबला काफी शांत तरीके से करती हैं। इन्हें अपने बच्चों से काफी उम्मीदें होती हैं। इस कारण अपने बच्चों को ये प्रेरित करने के साथ ही उन्हें वक्त पर क्रिटिसाइज भी करती हैं। जिसके कारण इनके बच्चे काफी अनुशासित रहते हैं।