herzindagi

जानिए बॉलीवुड की हीरोइन्स की राशि के हिसाब से उनके स्वाद का मिजाज़

बॉलीवुड की हीरोइन्स के खाने-पीने की हर आदत के बारे में हर लड़की जानना चाहती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके खाने पीने की आदतें आपकी राशि के हिसाब से होती हैं। तो दीपिका पादुकोण से लेकर एश्वर्या राय तक बीटाउन की इन beauties की राशि क्या है और इन्हें खाने में ज्यादा क्या पसंद आएगा आइए आपको बताते हैं। वैसे आप भी अपनी राशि के हिसाब से इसे जोड़कर देख सकती हैं क्योंकि हर राशि का basic trait तो एक जैसा ही होता है यानि की आपका मिजाज़ कैसे है और इस हिसाब से आपका स्वाद कैसा होगा ये बाते आपको आपकी राशि के हिसाब से पता चल सकती हैं। तो अब आपको बताते हैं कि आपकी फेवरेट बीटाउन की इन हीरोइन्स की राशि क्या है और इन्हें कैसा खाना पसंद होगा।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 24 Jan 2018, 20:01 IST

मेष

Create Image :

रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को हुआ जिस हिसाब से उनका राशि हुई मेष और अगर इस राशि के trait की बात करें तो ये dynamic, adventurous, passionate और lively होती हैं। रानि मुखर्जी का फिल्मी करियर भी हूबहू ऐसा ही है। अब इन traits को ध्यान में रखते हुए अगर हम बात करें इनके स्वाद की तो इस राशि के लोगों को तीखा, मिर्च मसाले वाला खाना ज्यादा पसंद होता है। गोलगप्पे, चाट पापड़ी, झालमूरी जैसे तरह-तरह से स्ट्रीट फूड इन्हें पसंद होते हैं।

मकर

Create Image :

बॉलीवुड की शांति दीपिका पादुकोन का जन्म दिन 5 जनवरी 1986 को हुआ इस हिसाब से उनकी राशि हुई मकर और इस राशि की महिलाएं disciplined, ambitious, और determined होती हैं और दीपिका भी अपने बारे में ये बाते कई बार बता चुकी हैं और उनके साथ काम करने वाले भी ये बात मानते हैं। इन्हें ऐसा खाना पसंद होता है जिसका स्वाद strong हो जैसे दार्क चॉकलेट, तेज़ पत्ति की चाय इस तरह की चीज़ें पसंद होती हैं।

कुंभ

Create Image :

प्रिटी ज़िंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ तो इस हिसाब से उनकी राशि कुंभ है। हम आपको ये बता दें कि प्रिटी ज़िंटा पूजा पाठ में यकीन रखती हैं। वैसे इस राशि के महिलाएं practical होती हैं इन्हें हर बात के बारे में ज्ञान होता है ये हमेशा खुश रहती हैं और दोस्ती करना इन्हें बहुत पसंद होता है इसलिए ऐसे इन्हें खाना भी ऐसा पसंद होता है जो ये शेयर करके खा सकती हैं। इन्हें ये भी बता होता है कि इनके लिए क्या हेल्दी है और क्या हेल्दी नहीं है इसलिए इन्हें सूप जैसा food ज्यादा पसंद होता है क्योंकि इसे पीने से इन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलता है। वैसे आपने कई फिल्मों में भी प्रिटी ज़िंटा को सूप पीते हुए देखा होगा।

मीन

Create Image :

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ और इस हिसाब से उनकी राशि हुई मीन जिसे इंग्लिश में pisces कहते हैं। इस राशि के लोग काल्पनिक बातों में यकीन करने वाले होते हैं, भावुक होते हैं और इन्हें कोई भी काम पूरी निष्ठा के साथ करना ही पसंद होता है। अगर आलिया का फिल्मी करियर देखा जाए तो वो ऐसी ही लगेगीं। अब कल्पना करने से पेट नहीं भरता लेकिन आलिया के fit figure को लोगों का ऐसा ही कहना है। वैसे राशि के हिसाब से इन्हें fresh चीज़े खानी चाहिए जैसे की फल सब्जियां। आलिया भट्ट भी वैसे अपनी diet को लेकर हमेशा काफी ध्यान देती हैं इसलिए वो इसी तरह का healthy food खाना ही पसंद करती हैं।

 

वृषभ

Create Image :

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ इसलिए इनकी राशि हुई वृषभ यानि की Taurus अगर इस राशि के बारे में बात करें तो इनकी पसंद काफी स्वतंत्र होती है हालांकि ये काफी cool होती हैं और सोच समझ के साथ ही अपने सारे काम करती हैं लेकिन फिर भी ये कई बातों को लेकर काफी stubborn हो जाती है। खाने के बारे में भी इनकी पसंद काफी अलग होती है। इनके लिए खाना सिर्फ खाना ही नहीं होता उसे बनाने से लेकर उसे परोसने और उसके स्वाद तक की हर बात इनके लिए काफी खास होती है।

मिथुन

Create Image :

बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को हुआ तो उनकी राशि हुई मिथुन। मिथुन राशि की महिलाएं fun-loving, smart, expressive, होती हैं ऐसा इस राशि के बारे में हमें कई किताबों में पढ़ने के लिए मिला हैं। इस राशि के लोगों का स्वाद बहुत ही खट्टी मीठा तरह को होता है और इन्हें खाने में सब पसंद होता है अगर ये खाना खाने बैठती हैं तो अपना meal पूरा लेती हैं जल्दबाजी में खाना खाना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। 

 

कर्क

Create Image :

अब बात कर्क यानि की cancer राशि की जो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की भी है। पिग्गी चोप्स का बर्थ डे 18 जुलाई को होता है। अगर इस राशि के traits पर हम गौर करें तो ये sensitive, smart, imaginative, honest, protective, adaptable, caring होते हैं। इन्हें घर पर पका खाना बहुत स्वाद लगता है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा को घर का खाना खाने के कम मौका मिलता है इसलिए वो विदेशों में जाकर भी अपने लिए अलग से घर लेती हैं ताकि वहां वो अपनी रसोई में अपने हाथों का या cook के हाथों का बना घर का खाना खा सकें। 

 

सिंह

Create Image :

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नानडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 में हुआ इस हिसाब से इनकी राशि हुई सिंह और leo राशि वाली महिलाएं charming, fearless, proud, outgoing और passionate होती हैं। ये जो भी खाती हैं इन्हे आसानी से पच जाता है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि इन्हें खाना ignore या skip करना चाहिए क्योंकि अच्छा खाना ही आपकी अच्छी सेहत का राज़ होता है। 

कन्या

Create Image :

कन्या ये राशि है करीना कपूर खान की। तैमूर की मम्मी बन चुकी बॉलीवुड की बेबो easygoing, reserved, perfectionist, hardworking, thoughtful इस तरह की हैं ऐसा इनकी राशि के traits के हिसाब से कहा जा सकता है लेकिन करीना को किस तरह का खाना पसंद है अगर आप इसकी बात करें तो हम आपको ये बता दें कि ये अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे ही कुछ भी खाना इन्हें पसंद नहीं होता। वैसे आपको ये भी बता दें कि करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ है। 

Read more: करीना कपूर खान अपने 9 महीनें के बेटे को क्या खिलाती हैं?

तुला

Create Image :

20 अक्टूबर 1979 को पैदा हुई नरगिस फाखरी का राशि की बात करें तो उनके जन्म के हिसाब से ये हुई तुला। और तुला राशि की महिलाएं artistic, tactful, well-balanced, sociable, communicative, और seductive होती हैं। इनका स्वाद भी इनके मिजाज़ के जैसा ही होता है। इन्हें खाना भी ऐसा ही पसंद होता है जिसे देखकर इनकी भूख बढ़ जाए इनके मन में खाने का लालच आ जाए।

वृश्चिक

Create Image :

बच्चन खानदान की बहू एश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ अगर इस राशि के trait को हमने सही समझा है तो ये महिलाएं Enigmatic, sophisticated, intelligent, determined, charismatic, powerful होती हैं। इन्हें खाना भी ऐसा पसंद होता है जो दिखने में भी रॉयल हो और जिसका स्वाद भी रॉयल हो।

धनु

Create Image :

दीया मिर्जा की राशि है धनु जिसे इंग्लिश में sagittarius कहते हैं इस राशि की औरतें fiery, energetic, independent, optimistic, sincere, और fun loving होती हैं। वैसे आपको ये भी बता दें कि दिया मिर्जा का जन्म 9 दिसंबर 1981 को हुआ है। इन्हें मीठे से ज्यादा नमकीन पसंद होता है। इनका स्वाद और मूड बनाने के लिए आप इन्हें कुछ भी नमकीन खिला दें तो ये खुश हो जाती।

Read more: खाना खाने से मिलेगा किस्मत का खजाना