herzindagi
banana peel water fertilizer for tulsi plant

Tulsi Plant: सूखी तुलसी में जान फूंक सकता है घर का बना ये लिक्विड खाद

Tulsi Plant Care In Summer: गर्मी के मौसम में अगर आपकी तुलसी भी सूख रही है, तो आप भी इसमें केले के छिलकों से लिक्विड खाद बनाकर इसमें डाल सकते हैं।
Updated:- 2024-05-24, 18:20 IST

Tulsi Plant Care: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधों का विशेष महत्व है। इसे बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो कि हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। यही कारण है कि तुलसी का पौधा आपको लगभग हर भारतीय घरों में देखने को मिल जाएगा। हालांकि, गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण तुलसी के पौधे मुरझाने या सूखने लगते हैं, जिसे हरा-भरा बनाने के लिए आप इसमें घर का बना लिक्विड खाद डाल सकते हैं। अगर आपकी तुलसी भी गर्मियों में बेजान हो गई है, तो आप भी इस आर्टिकल में बताए गए लिक्विड खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने और उपयोग करने के तरीके के बारे में।

तुलसी के पौधे के लिए कैसे बनाएं लिक्विड खाद?

tulsi plant care in hindi

दरअसल, आप तुलसी के पौधे के लिए घर पर ही केले के छिलकों से लिक्विड खाद बना सकते हैं। यह सूखी तुलसी में जान फूंकने का काम कर सकता है। इसे बनाने के लिए आगे देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।

केले के छिलके से कैसे बनाएं लिक्विड खाद?

homemade fertilizer for tulsi plant

  • इसके लिए आपको सबसे पहले केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लेना है।
  • इसके बाद, छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है।
  • एक बर्तन में छिलकों के टुकड़े को रखें और उसमें दो कप पानी डाल दें।
  • अब, इसे कम आंच पर 10-15 मिनट के लिए उबालें।
  • समय पूरा होने के बाद, गैस को बंद करके इसे ठंडा होने दें।
  • जैसे ही यह ठंडा हो जाए, तो इसके पानी को छान लें।
  • बस आपका लिक्विड खाद तैयार है। अब, इसे तुलसी के पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- तुलसी का पौधा सूख जाने पर उसका क्या करें, जानें ज्योतिष के कुछ नियम

तुलसी के पौधे में खाद का कैसे करें यूज?

  • इस लिक्विड खाद को तुलसी के पौधे वाले मिट्टी में डालें। ऐसा आपको सप्ताह में एक बार ही करना है।
  • इसके अलावा, आप पौधों के पत्तों पर भी छिलकों के पानी का छिड़काव कर सकते हैं।
  • यह पौधे को उचित पोषक तत्व प्रदान करने और इसे गर्मी से बचाने के लिए कारगर साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Tulsi Plant में केले के छिलकों का पाउडर डालने से क्या होता है?

यह विडियो भी देखें

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।