बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटिफुल एक्ट्रेस दिशा पटानी मानती हैं खुद को शर्मीली

'बागी 2' फेम दिशा पाटनी ने एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के साथ डेब्यू किया किया था, लेकिन 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट निभाए किरदार के लिए उनकी खासी सराहना हुई और इसी के बाद उन्हें 'संघमित्रा' ऑफर हुई थी। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट-हॉट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आई दिशा पाटनी ने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जैसे छोटे शहर से ताल्लुक रखने वाली दिशा नवाबों के शहर लखनऊ के कंप्यूटर साइंड एंड इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। उम्मीद की जाती है कि अपने ही शहर से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह वह भी आने वाले वक्त में कामयाबी की बुलंदियां छूती नजर आएंगी। अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चित रहने वाली दिशा के बारे में आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि वह हमेशा से ही बहुत शर्मीली रही हैं और एक्टिंग के बारे में उन्होंने बचपन में कभी सोचा भी नहीं था।

दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मुझे याद है कि बचपन में मैंने एक्टर बनने के बारे में कभी नहीं सोचा। मैं हमेशा पढ़ाई में लगी रहती थी और पायलट बनना चाहती थी लेकिन शायद मेरी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मुंबई में एक कंपटीशन में मैं जीत गई। उस समय में मैं बी टेक कर रही थी। तब मैं मुंबई अक्सर आने लगी।'
दिशा बताती हैं, 'मुझे मुंबई में इंडिपेंडेंट होने की फीलिंग रास आने लगी। मैंने कुछ कमर्शियल्स से शुरुआत की और जल्द ही मुझे यह समझ आ गया कि मैं नोएडा में रहते हुए मैं मुंबई में काम नहीं कर सकती।'

हालांकि एक्टिंग दिशा के लिए बिल्कुल नया अनुभव था लेकिन कैमरे के सामने रहना उन्हें पसंद आने लगा। उन्होंने इस बारे में कहा, 'मुझे कैमरे के सामने होना अच्छा लगने लगा और मुझे अपने किरदारों में बदलाव भी भाने लगा।' दिशा के पिता पुलिस अफसर हैं और मां एक हाउसवाइफ। उनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। एक सामान्य परिवेश से आने वाली दिशा पाटनी के लिए बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाने का सफर चुनौतियों भरा रहा है, लेकिन बड़े इरादे और हौसले रखने वाली दिशा अपने इस नए सफर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
Image Courtesy : Instagram (@dishapatani)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।