Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

Copper Triangle: घर में तांबे का त्रिकोण रखने के ज्योतिषीय लाभ

सनातन धर्म में तांबे से बनी वस्तुओं को रखने से विशेष महत्व है। वहीं, ज्योतिष में इसके कई अद्भुत और अचूक लाभ बताये गए हैं। इसी कड़ी में जानते हैं तांबे का त्रिकोण घर में रखने के लाभ।  
Updated:- 2023-04-21, 17:55 IST
image

Tambe Ka Trikon Rakhne Ke Labh: हिन्दू धर्म में तांबे को अत्यंत पवित्र माना जाता है। न सिर्फ तांबे से बनी वस्तुओं को घर में रखना बहुत शुभ होता है बल्कि तांबे का पूजा-पाठ के दौरान प्रयोग भी बहुत फलदायी माना जाता है। वहीं, ज्योतिष में भी तांबे की धातु का बहुत लाभ बताया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घर में तांबे का त्रिकोण रखने के लाभ बताने जा रहे हैं।  

तांबे का त्रिकोण रखने की विधि 

copper triangle in home benefits

  • सबसे पहले घर में एक लाल भोज पात्र लाएं। फिर लाल चंदन और केसर (केसर के उपाय) मिलाएं। 
  • फिर लाल भोज पात्र पर तांबे का त्रिकोण चिपकाएं। ध्यान रहे भोज पात्र से त्रिकोण हटना नहीं चाहिए।
  • उस तांबे के त्रिकोण को मंदिर में रख दें। फिर शुक्रवार के दिन त्रिकोण की शुद्धि करें। 
  • तांबे के त्रिकोण को दूध से स्नान कराएं। पुष्प, अक्षत और गंगाजल का छिड़काव करें। 

यह भी पढ़ें: Water Astro Remedies: रोज सुबह इस तरह करेंगे पानी का इस्तेमाल तो बन सकते हैं मालामाल

  • फिर तांबे का त्रिकोण आप जिस भी इष्ट का लाएं हैं उनके मंत्रों का जाप करें।
  • उदाहरण के तौर पर तांबे का त्रिकोण यदि मां लक्ष्मी का है तो मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
  • फिर ताम्बे के त्रिकोण को रेशमी कपड़े में लपेटकर मंदिर या तिजोरी में रख दें। 
  • हर शुक्रवार को तांबे के त्रिकोण की दूध या गंगाजल से शुद्धि करें। 
  • याद रखें त्रिकोण किसी भी इष्ट का हो यंत्र पूजा में लक्ष्मी मंत्रों का जप अनिवार्य होता है।      

तांबे का त्रिकोण रखने के लाभ 

copper triangle in home

  • घर में तांबे का त्रिकोण रखने से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय) प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य बढ़ता है। 
  • घर में तांबे का त्रिकोण रखने से धन की कभी कमी नहीं होती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। 
  • घर में तांबे का त्रिकोण रखने से मंगल ग्रह शांत और मंगल दोष नहीं लगता है। 

यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: भूल से भी गिनकर नहीं बनानी चाहिए रोटी, जानें कारण

  • घर में तांबे का त्रिकोण रखने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। 
  • घर में तांबे का त्रिकोण रखने से खुद का घर खरीदने या बनाने के प्रबल योग बनते हैं। 
  • घर में तांबे का त्रिकोण रखने से घर की नकारात्मकता भी अपने आप नष्ट हो जाती है। 
  • घर में तांबे का त्रिकोण रखने से अधिक खर्च और नौकरी की बाधा भी दूर हो जाती है। 

 

तो ये थे घर में तांबे का त्रिकोण रखने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: amazon 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।