Wedding Rituals: जुरान से लेकर शाही स्नान तक, असम में शादी के समय होती हैं ये खास रस्में

Assamese Wedding Rituals: हमारे देश में शादी को भी एक त्यौहार के रूप में देखा जाता है। शादियों में हर धर्म और संस्कृति से जुड़े लोग अपने रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार ही शादियों की सभी रस्मों को पूरा करते हैं। असमिया शादी अपनी सादगी के लिए पूरे देश में जानी जाती है। चलिए आपको इस शादी से जुड़ी खास रस्मों के बारे में बताते हैं।
शादी से पहले जुरान रस्म का महत्व

असमिया शादी में दुल्हन के घर में सबसे पहले जुरान की रस्म होती है। इस रस्म में दुल्हन को घरवालों की तरफ से ढेर सारे गिफ्ट दिए जाते हैं। दूल्हे की मां अपनी सभी महिला रिश्तेदारों के साथ दुल्हन के घर आती हैं और सभी मिलकर गीत गाती हैं।(दुल्हन क्यों करती है चावल फेंकने की रस्म)
इस दौरान दुल्हन की मां घर आई सभी महिलाओं का स्वागत करती हैं। इस मौके पर ज़ोराई नाम के एक बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। शादी से पहले जुरान को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-Wedding Gifts: दूल्हा-दुल्हन को शादी में इन गिफ्ट्स को देकर करें खुश
शाही स्नान की रस्म
दूल्हा और दुल्हन के घर में दोनों के स्नान को लेकर भी एक रस्म होती है। दूल्हा और दुल्हन की मां व परिवार के लोग अपने घर के पास के तालाब पर जाते हैं और वह अपने साथ चावल, दीया, एक जोड़ी सुपारी, पत्ते, चाकू, आदि लेकर जाते हैं। दुपट्टे में इन सभी चीजों को बांधकर दूल्हा और दुल्हन को दिया जाता है ताकि वह हमेशा एक-दूसरे के साथ रहें।
इसे भी पढ़ेंः Marriage Tips: शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये खास सवाल
शादी से पहले नुआनी की रस्म
असमिया शादी में नुआनी यानी हल्दी सेरेमनी होती है। दूल्हा-दुल्हन को एक चटाई पर बैठते हैं और फिर दोनों के सिर पर तेल, उड़द की दाल और हल्दी का लेप लगाया जाता है। इस रस्म के आखिर में दोनों के सिर पर साफ पानी डाला जाता है। माना जाता है कि इस रस्म से दोनों के चेहरे पर निखार आता है।
आपको इन रस्मों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।