विला से लेकर लग्जरी फ्लैट तक, जानिए अंकिता लोखंडे के पास है कितनी संपत्ति

सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी लाइफ से जुड़ी हुई चीजों के बारे में लोग जानने के लिए बेताब रहते हैं। अंकिता लोखंडे भले ही टीवी से फिल्मों में आई हों और अभी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हों लेकिन उनकी लाइफस्टाइल सिनेमा की किसी बड़ी अभिनेत्रियों से कम नहीं है। उन्होंने फिल्म मणिकर्णिका में भी काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आज हम आपको बताएंगे कि अंकिता लोखंडे की नेट वर्थ क्या है।
लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं अंकिता
View this post on Instagram
अंकिता अपने परिवार के साथ मुंबई के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ मुंबई के 8 बीएचके घर में शिफ्ट हुई थी। इसके अलावा विक्की जैन ने अंकिता को शादी के तोहफे में मालदीव में एक विला गिफ्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विला की कीमत 50 करोड़ है। वहीं अंकिता ने अपने पति को 8 करोड़ का एक प्राइवेट याच गिफ्ट में दिया है।
अंकिता का कार कलेक्शन
अंकिता के पास कई सारी महंगी कारें हैं। उनके पास जगुआर एक्स जे है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपये है।(Komolika हिना खान से लेकर दिव्याकां त्रिपाठी तक जानें किसकी कितनी थी फस्ट सैलरी) इसके अलावा अंकिता के पास लगभग 1.74 करोड़ रुपये की पोर्श 718 भी है। अंकिता लोखंडे को लग्जरी गाड़ियों का हमेशा से शौक रहा है और वह महंगी कारें ही खरीदना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें :इतने करोड़ है दिव्यांका त्रिपाठी की Income, सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्स की लिस्ट में हैं शामिल
अंकिता लोखंडे की नेट वर्थ
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से फेमस हुई हैं और लगभग पांच साल इस सीरियल में काम करने के बाद अंकिता ने कई अन्य टीवी शो में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।(मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिनका दिल देसी छोड़ विदेशी लड़कों पर आया) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता की नेट वर्थ 22 करोड़ रुपये है। अंकिता सीरियल के एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये तक लेती हैं। वहीं बात करें अगर फिल्म मणिकर्णिका की तो उन्हें इसमें अभिनय करने के लिए लगभग 2-3 करोड़ रुपये दिए गए थे।
इसे जरूर पढ़ें- हिना खान की हैं फैन तो जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये मजेदार बातें
अंकिता को आज भी लोग टीवी पर देखने के लिए बेताब रहते हैं और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद भी करते हैं। अंकिता की नेटवर्थ जानकर कैसे लगा हमें जरूर कमेंट करके बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।