Happy birthday Anil Ambani: बिजनेसमैन ही नहीं फैमिलीमैन भी हैं अनिल अंबानी, देखें तस्‍वीरें

4 जून को अनिल अंबानी का बर्थ डे है। इस अवसर पर अनिल अंबानी की उनके परिवार के साथ कुछ तस्‍वीरें देखें। 
Updated:- 2020-06-03, 19:03 IST
image

भारत के सबसे अमीर और बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी का नाम भी उन्‍हीं की तरह हमेश चर्चा में रहता है। 4 जून को अनिल अंबानी का जन्‍मदिन है। इस वर्ष अनिल अंबानी 61 साल के हो जाएंगे।बिजनेस वर्ल्‍ड के अलावा अनिल अंबानी का जुड़ाव बॉलीवुड से भी है। दरअसल, अनिल की वाइफ टीना अंबानी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रह चुकी हैं। बॉलीवुड में अनिल अंबानी के कई सेलिब्रिटीज के साथ अच्‍छे संबंध हैं। मगर एक बिजनेसमैन और पॉपुलर फेस होने के बाद भी अनिल अंबानी एक फैमिलीमैन हैं। बिजनेस की बारिकियों के साथ ही अनिल रिश्‍तों को निभाने और उनसे जुड़ी जिम्‍मेदारियों को पूरा करने की गंभीरता को भी अच्‍छी तरह समझते हैं। 

चलिए अनिल अंबानी के जन्‍मदिन के अवसर पर हम आपको तस्‍वीरों के जरिए अनिल और उनके परिवार के बीच के स्‍पेशल बॉन्‍ड के बारे में बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी- टीना मुनीम से लेकर प्रियंका चोपड़ा- सोफी टर्नर तक हिट हैं देवरानी-जेठानी की ये 4 जोड़ियां

Anil  Ambani and Tina Ambani Bonding

वाइफ टीना अंबानी के साथ अनिल अंबानी 

यह बात सभी जानते हैं कि अनिल अंबानी-टीना अंबानी की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने वर्ष 1991 में शादी की थी। मगर, टीना से शादी करना अनिल के लिए आसान नहीं था। जहां अनिल एक ट्रेडिशनल माइंड सेट वाली फैमिली से थे वहीं टीना मॉर्डन ख्‍यालातों को मानने वाले परिवार से थीं। टीना को अपनी वाइफ बनाने के लिए अनिल को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। मगर तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दोनों की शादी को लगभग 29 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: अंबानी खानदान की छोटी बहू टीना अंबानी की कुछ अनदेखी पुरानी तस्‍वीरें, आप भी देखें

anil ambani tina ambani romantic pics

फंक्‍शन में साथ नजर आते हैं अनिल-टीना 

यह तस्‍वीर कुछ समय पहले की है। टीना और अनिल बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर के कजिन भाई और रीमा जैन के बेटे अरमान जैनी की शादी में साथ नजर आए थे। अनिल कितना ही काम में बिजी क्‍यों न हो यह तस्‍वीर साबित करती हैं कि वह बेहद सोशल हैं और रिलेशनशिप को मैंटेन करके रखना उन्‍हें बखूबी आता है। आपको बता दें कि अंबानी फैमिली का कपूर फैमिली से खास रिश्‍ता है। टीना अंबानी और ऋषि कपूर काफी अच्‍छे फ्रेंड थे। टीना के कारण ही अनिल भी कपूर फैमिली को बहुत सपोर्ट करते हैं। यही वजह है कि ऋषि कपूर का निधन जब हुआ था तब अनिल अंबानी भी उन्‍हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। 

inside

भाई मुकेश अंबानी की फैमिली से जुड़ाव 

अनिल अंबानी बेशक अपने भाई मुकेश अंबानी से अलग दूसरे घर में रहते हों मगर, ऐसा कोई अवसर नहीं होता जब अनिल अंबानी भाई मुकेश अंबानी के साथ खड़े नजर नहीं आते हों। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में भी अनिल हर मौके पर बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लेते नजर आए थे। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tina Ambani (@tinaambaniofficial) onMay 15, 2020 at 12:38am PDT

 

फन लविंग है अनिल अंबानी 

अनिल अंबानी और टीना अंबानी के दो बेटे हैं, जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी। दोनों ही बेटे अनिल के साथ उनके बिजनेस से जुड़े हुए हैं। अपने बेटों के साथ अनिल का व्‍यवहार दोस्‍तों जैसा है।

 

कुछ दिन पहले टीना अंबानी ने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक तस्‍वीर शेयर की थी जिसमें अनिल अपने दोनों बेटों से बाल कटवा नजर आ रहे थे। तस्‍वीर को देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनिल के लिए यह फन मोमेंट था। 

nita ambani anil ambani pictures

भाभी नीता के साथ भी अच्‍छी है बॉन्डिंग 

अनिल अंबानी परिवार में अपनी मां कोकिला अंबानी और भाभी नीता अंबानी के साथ भी बहुत अच्‍छा बॉन्‍ड शेयर करते हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें अनिल और नीता साथ में डांडिया खेल रहे थे। इस तस्‍वीर में भी अनिल अपनी भाभी नीता और मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ ही नजर आ रहे हैं। सिमी गरेवाल के शो 'Rendezvous' में अनिल इस बात को स्‍वीकार कर चुके हैं कि टीना से शादी करने में बड़े भाई मुकेश और भाभी नीता का उन्‍हें बहुत सपोर्ट मिला था। 

 

इतने बड़े बिजनेसमैन होने के बाद भी अनिल अंबानी का अपने परिवार के साथ यह स्‍पेशल बॉन्‍ड एक मिसाल है। सलिब्रिटीज रिलेशनशिप गोल्‍स से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने के लिए पढ़ते रहें HerZindagi। 

 Image Credit: Tina Ambani/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।