Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:47 PM IST

आमिर अली और संजीदा शेख हैं एवरग्रीन लवर्स, ये है इनकी दिलचस्प लव स्टोरी

नच बलिए फेम आमिर अली और संजीदा शेख के प्यार की शुरुआत की कहानी है काफी रोमांटिक। जानिए क्या है इस सेलेब्रिटी कपल की खुशियों का राज।
Updated:- 2018-12-19, 17:10 IST
image

अगर आप टीवी देखने की शौकीन हैं तो आपने हॉट सेलेब्रिटी कपल आमिर अली और संजीदा शेख को जरूर देखा होगा और अप्रीशिएट भी किया होगा। छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले ये दोनों एक्टर्स अपनी स्क्रीन प्रजेंस से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। और इनकी लव स्टोरी भी कुछ ऐसी है, जिसे सुनकर आप बेकरार हो जाएं। इस कपल की शादी को 7 साल पूरे होने जा रहे हैं। आइए जानें कि इनकी रोमांटिक लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हु़ई।

aamir ali sanjeeda sheikh inside

दोस्ती से हुई शुरुआत

ज्यादातर कपल्स की तरह आमिर अली और संजीदा शेख के हसीन सफर की शुरुआत दोस्ती से हुई। संजीदा खूबसूरत और अच्छे स्वभाव की थीं, जाहिर है आमिर उनसे आकर्षित हो गए। लेकिन इन दोनों ने ही नहीं सोचा था कि ये आखिर में साथ हो जाएंगे। एक-दूसरे को जानने के कुछ वक्त बाद ये दोनों पहली बार डेट पर गए। संजीदा ने अपने एक इंटरव्यू में इस मुलाकात के बारे में कहा, 'यह मुलाकात बहुत इन्फॉर्मल थी, क्योंकि हम दोस्त ही थे। हम डिनर के लिए गए, बाद में दोस्तों के साथ फिल्म देखी। इसमें कुछ भी रोमांटिक या अलग नहीं था। अब हैरानी होती है कि क्या यह सचमुच डेट थी!'

Read more : कैटरीना करना चाहती हैं शादी, रणबीर कपूर से ब्रेकअप के लंबे वक्त बाद कही अपने दिल की बात

aamir ali sanjeeda sheikh inside

यह प्यार मैजिकल है

आमिर स्वीकार करते हैं कि जब वह यह महसूस करने लगे कि वह संजीदा से बहुत ज्यादा मुहब्बत करने लगे हैं, तब उन्हें शादी के लिए बात आगे बढ़ाने में डर लगता था। आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में अपने दिल का हाल कहा, 'प्यार ऐसी चीज नहीं है, जो रातोंरात हो जाए। सच्ची मुहब्बत को परवान चढ़ने में वक्त लगता है। मैं हमेशा से ही संजीदा से शादी करना चाहती था, लेकिन शादी के खयाल से डरता था। मेरी मम्मी भी मुझसे शादी के बारे में हर रोज पूछा करती थीं। और आखिरकार एक दिन मेरे दिल से डर चला गया और मैंने संजीदा के कदमों में झुककर उसके आगे शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस पर संजीदा काफी हैरान हो गई।' 

aamir ali sanjeeda sheikh inside

प्यार का इजहार बेमिसाल

हालांकि आमिर ने इस रिलेशनशिप के लिए कमिट करने में थोड़ा वक्त लगाया, लेकिन जब उन्होंने अपने दिल की बात कही तो उनका अंदाज बेहद रुमानी हो गया। प्यार के इजहार वाली उस रात संजीदा अपने एक के बाद एक लगातार शूट में बिजी थीं। तब आमिर पेशंस रखते हुए घंटों उनका इंतजार करते रहे। संजीदा बताती हैं, 'मुझे इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी कि आमिर उसी दिन मुझसे अपना हाल-ए-दिल कह देंगे। जैसे ही मैं अपने काम से फ्री हुईं, आमिर मेरे कदमों में झुक गए और मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। वह लम्हा मेरी जिंदगी के सबसे हसीन लम्हों में से एक था। 

Read more : प्रियंका चोपड़ा सिंदूर लगाने और नाम बदलने के लिए हुईं ट्रोल, मां मधु चोपड़ा ने दिया करारा जवाब

aamir ali sanjeeda sheikh inside

नच बलिए में पहली बार आए साथ

संजीदा शेख और आमिर अली दोनों ही अपने रिश्तों को निजी रखने में यकीन रखते हैं। ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इस बारे में लोगों को तब तक कुछ भी पता नहीं था, जब तक ये एक साथ नच बलिए में दिखाई नहीं दिए। इन दोनों के लिए यह वक्त बेहद महत्वपूर्ण था। इस बार में आमिर ने कहा, 'दुनिया को यह दिखाने के लिए कि हम एक दूसरे से बेपनाह मुहब्बत करते हैं, नच बलिए से अच्छा प्लेटफॉर्म भला और क्या हो सकता था। इस रियलिटी शो में यह जोड़ी जीत गई, जिसका सीधा सा मतलब यह था कि वे एक-दूसरे के लिए बने थे। 

aamir ali sanjeeda sheikh inside

इस तरह एक दूजे के हुए

आमिर और संजीदा हमेशा से ही छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करने में यकीन रखते थे। आमिर को संजीदा की जिंदादिली पसंद है, वहीं संजीदा को आमिर जिस तरह से पैंपर करते हैं, वह उन्हें बहुत स्पेशल फील कराता है। सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार मुंबई में दोनों ने सितारों से भरी एक महफिल में निकाह कर लिया। 

aamir ali sanjeeda sheikh inside

क्या बदला शादी के बाद

हालांकि कपल का कहना है कि शादी के बाद भी उनके बीच बहुत कुछ नहीं बदला है। संजीदा कहती हैं, 'आमिर और मैं, एक दूसरे को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह लेते हैं। शादी के बाद सिर्फ एक चीज बदली है और वह यह कि मैं अपने बॉयफ्रेंड से हर रोज मिलती हूं।'

 

aamir ali sanjeeda sheikh inside

मैरिड लाइफ का सक्सेस मंत्रा

आमिर और संजीदा रोमांटिक कपल्स को हैप्पी रिलेशनशिप्स के लिए ऐसा सक्सेस मंत्र दे रहे हैं, जिसे हर कोई अपना सकता है। संजीदा कहती हैं, 'किसी भी कपल के बीच आपसी समझदारी सबसे अहम है। अगर आप पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे को समझते हैं और सपोर्ट करते हैं तो आपकी शादी-शुदा जिंदगी हमेशा अच्छी बनी रहेगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।