नींद से जुड़े ये दिलचस्प फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

हम रोज सोते हैं लेकिन नींद से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। 

Geetu Katyal
facts about sleep

आपने कभी सोचा है कि अगर आप एक दिन नहीं सोएंगे तो क्या होगा? सिंपल है की एक दिन की नींद ना लेने से हमारे शरीर पर थोड़ा बहुत प्रभाव जरूर पड़ेगा। वहीं अगर यही सिलसिला ज्यादा दिनों तक चलता रहे तब तो दिक्कत हो सकती है। आप कहेंगे कि यह हम आपको क्या बता रहे हैं। तो मुद्दे पर आते हैं और जानते हैं नींद के बारे में कुछ ऐसे दिलचस्प फैक्ट्स जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

हमारे जीवन का 1/3 सोने में जाता है

fact about sleep

बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी के कुल समय में से 1/3 हिस्सा सोने में गुजार देता है। अगर आप इस बात पर गौर करेंगे तो समझ आएगा कि हम अपनी लगभग 25% लाइफ सोने में गुजार देते हैं।

इसे भी पढ़ेंःयह संकेत बताते हैं कि आपको अब अधिक नींद लेने की है जरूरत

कितनी देर सोता है जिराफ

अपने इंसान की नींद के बारे में तो जान लिया। अब यह समझिए कि एक जिराफ केवल दिन में 1.9 घंटे की नींद लेता है। इतनी कम नींद से ही जिराफ का नींद पूरी हो जाती है और उसका गुजारा हो जाता है।

8 घंटे ही नींद के बाद भी क्यों रहती है थकावट

facts about sleep less people know

अक्सर हम यह सोचते हैं कि हमने 8 घंटे की नींद तो ली थी लेकिन बावजूद इसके थकावट महसूस क्यों हो रही है? तो बता दें कि नींद कितने घंटे ली इसके साथ-साथ गुणवत्ता का भी एक बहुत बड़ा प्रश्न होता है। अगर आप ठीक से नहीं सोएंगे तो फिर चाहे आप कितने भी घंटे सो लें थकावट रहेगी ही। (महिलाओं के शरीर से जुड़ी ये 6 बातें कम ही लोग जानते होंगे)

घोड़े खड़े-खड़े सोते हैं

एक तरफ जहां इंसान सोने के बावजूद भी थकावट महसूस करते हैं। वहीं दूसरी तरफ घोड़े खड़े-खड़े भी सोने का टैलेंट रखते हैं। बोलिए क्या आप पहले जानते थे कि घोड़े खड़े-खड़े की नींद पूरी ले लेते हैं।

इसे भी पढ़ेंःअच्छी और गहरी नींद के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer