आलिया, श्रद्धा, जाह्नवी और करीना.. बॉलीवुड Divas ने ऐसे की Christmas 2019 की शुरुआत

क्रिसमस अपने साथ हॉलिडे की खुशियां लेकर आता है। 1 हफ्ते में नया साल और उसके साथ क्रिसमस पर केक, पुडिंग और हॉट चॉकलेट का मज़ा ही कुछ और होता है। हमारे बॉलीवुड में भी हर त्योहार की तरह क्रिसमस को भी काफी अच्छे से मनाया जाता है और बॉलीवुड Divas ने क्रिसमस की शुरुआत कुछ पहले ही कर ली। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कई सारी तस्वीरें डालीं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे हमारी बॉलीवुड Divas अपना क्रिसमस मना रही हैं।
1. आलिया भट्ट और बेस्ट फ्रेंड वाला क्रिसमस-
आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड और सुपर मॉडल आकांशा रंजन कपूर के साथ क्रिसमस की शुरुआत पहले ही कर चुकी हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस फोटो डाली। ये फोटो उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में देखी जा सकती है। आलिया ने ग्रीन रंग का प्रिंटेड नाइट सूट पहना हुआ था और आकांशा ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ था।
आलिया और आकांक्षा अपने क्रिसमस ट्री के सामने बैठी हुई थीं। जो तस्वीर आलिया ने शेयर की उसके कैप्शन में सबसे लोकप्रिय कॉमेडी सिटकॉम FRIENDS का टाइटल ट्रैक लिखा हुआ था। I'll be there for you (मैं तुम्हारे लिए हमेशा मौजूद रहूंगी/ रहूंगा)। अब हमें पता चल गया है कि आलिया भी इस शो को देखती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- फिल्मी कहानी की तरह है अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी, पुरानी तस्वीरों संग जानें इनकी कहानी
2. श्रद्धा का क्रिसमस सरप्राइज-
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना क्रिसमस सरप्राइज शेयर किया है। वो क्रिसमस ईव पर गिफ्ट आइटम खोलती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में खूबसूरत सा हॉलीडे कैलेंडर है। श्रद्धा कपूर की नई फिल्म स्ट्रीट डांसर का ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है जिसमें श्रद्धा पाकिस्तानी लड़की बनी हुई हैं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ वरुण धवन और प्रभुदेवा भी हैं। इसलिए श्रद्धा के पास ये क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए काफी सारे ऑप्शन हैं।

श्रद्धा गिफ्ट अनपैक करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने व्हाइट रंग का टॉप और बेज (Beige) पैंट्स पहनी हैं। इसी के साथ, उन्होंने व्हाइट हेडबैंड लगा रखा था।

3. जाह्नवी का क्रिसमस स्पिरिट-
जाह्नवी कपूर ने भी क्रिसमस की शुरुआत कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सैंटा कैप पहने हुए क्लोजअप फोटो डाली है। जाह्नवी कपूर ने अपने क्रिसमस की शुरुआत तो कर दी है, लेकिन जाह्नवी के पास इस वक्त खुशी मनाने का एक और कारण है। उनकी फिल्म नेटफ्लिक्स फिल्म Ghost Stories 1 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

ऐसे में जाह्नवी का खुश होना तो जायज है। इतना ही नहीं जाह्नवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म सेट पर सैंटा की तस्वीर भी शेयर की।

4. करीना कपूर की गुड न्यूज-
करीना कपूर ने अपनी Good Newwz वाली टीम के साथ एक क्रिसमस फोटो शेयर की जिसमें वो क्रिसमस ट्री के साथ बैठी हुई हैं। अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत सिंह और कियारा आडवाणी द्वारा अभिनित फिल्म गुड न्यूज जल्द ही रिलीज होने वाली है।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- काजोल ने 18 साल पुराना K3G का लुक किया Recreate, ये 5 साड़ी लुक्स दिखाते हैं वो अभी भी हैं जवां
5. मलाइका का क्रिसमस गिफ्ट-
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक गिफ्ट की तस्वीर डाली है।

उन्हें किसी ब्रांड की तरफ से गिफ्ट आया है। तो मलाइका के क्रिसमस की शुरुआत भी हो ही गई है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।