आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर के चर्चे हमेशा होते रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी भी अपने प्यार का खुलकर इजहार नहीं किया। कुछ टाइम बाद दोनों एक-दूसरे से अलग-अलग नजर आने लगे। आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद भी दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कुछ नहीं कहा। पहली बार ऐसा हुआ है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट से हुए ब्रेकअप के बारे में कुछ कहा है।
आलिया और सिद्धार्थ दोनों ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक साथ की थी। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में ये दोनों सितारे नजर आए थे और ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
मीडिया सूत्रों की मानें तो आलिया और सिद्धार्थ साल 2016 में दोनों ने डेट करना शुरु किया था और इसके बाद दोनों ने फिल्म कपूर एंड सन्स में भी साथ काम किया था। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।
आलिया और सिद्धार्थ
आलिया इस समय रणबीर के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं और इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इन दिनों आलिया और रणबीर को लेकर काफी चर्चा है लेकिन एक टाइम था जब आलिया भट्ट का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा से जोड़ा जाता है।
कॉफी विद करण सीजन 6 के लेटेस्ट एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर साथ नजर आए। करण ने जब सिद्धार्थ से आलिया के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “हम उसके बाद से मिले नहीं हैं। हमारा रिलेशनशिप सामान्य है। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी भी तरह की कड़वाहट है। अब वैसे भी काफी समय हो गया है। मैं उसे डेट करने से पहले भी काफी समय से जानता था। मैंने स्टूडेंट ऑफ द इयर के समय अपना पहला शॉट भी आलिया के साथ ही दिया था तो हमारी दोस्ती तो काफी पहले से ही है। कोई ना कोई वजह तो होती ही है जब दो लोग साथ रहने का फैसला नहीं करते हैं। उस समय हमारे बीच में काफी कुछ हो रहा था हालांकि जब आप अपने आपको एक परिस्थिति से बाहर निकाल लेते हो तो आप सिर्फ अच्छी यादों को ही सहेजना चाहते हैं।“
इसे जरूर पढ़े: आलिया और रणबीर की सगाई की तैयारियों में जुट गए घरवाले, जानिए कैसे हुआ था दोनों को प्यार
आलिया और वरुण
आलिया और वरुण धवन के बीच लव अफेयर के चर्चे सुने जाते थे लेकिन दोनों ने कभी इस पर दोनों ने कभी खुल के कुछ नहीं कहा। दोनों ने यह बात स्वीकार की है कि वह बहुत अच्छे दोस्त हैं। आलिया और वरुण सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
इसे जरूर पढ़े: आलिया भट्ट के स्किन केयर टिप्स: रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाती हैं ये
आलिया और रणबीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं और उनके घरवालों ने सगाई की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड के नामी कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के सितारे रणबीर और जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया की सगाई आगामी जून में हो सकती है।
लगभग एक साल से आलिया और रणबीर के आपस में डेट करने की खबरें हर जगह छाई हुई थी। यहां तक कि आलिया और रणबीर दोनों ने न्यू ईयर एक साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया था। यहां रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने उन्हें गिफ्ट में एक अंगूठी भी दी थी जिस पर एआर लिखा हुआ था। सूत्रों के अनुसार आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर बहुत ज्यादा पसंद करती हैं।
आलिया और रणबीर एक-दूसरे को अपना दिल दे चुके हैं, इस बात का कभी दोनों की तरफ से खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन कई बार दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपनी चाहत का इशारा जरूर दिया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर करीब आए और वहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। आलिया को जब रणबीर के साथ काम करने का मौका मिला तो ये उनके लिए सपने जैसा था। आलिया को हमेशा से ही रणबीर कपूर पर क्रश रहा है और ये बात उन्होंने खुद कबूल की थी।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।