Ahoi Ashtami Vrat Niyam 2023: अहोई अष्टमी का व्रत रखने से पहले जान लें सारे नियम

Ahoi Ashtami 2022: हर साल हम ढेर सारे व्रत रखते हैं। इसी में से एक व्रत अहोई अष्टमी का भी होता है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इसी महीने 17 अक्टूबर को यह व्रत है। ऐसे में अगर आप भी इस व्रत को रखने की तैयारी कर रही हैं तो पहले नियम जान लें।
दरअसल किसी भी व्रत की तरह अहोई अष्टमी के दिन व्रत रखने के भी कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करने के बाद ही इस व्रत को पूरा माना जाता है। चलिए जानते हैं इस व्रत के नियमों के बारे में विस्तार से।
अहोई अष्टमी व्रत के नियम (Ahoi Ashtami Vrat Niyam 2023)

1. 7 प्रकार का अनाज रखना ना भूलें
अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान हाथ में 7 प्रकार का अनाज जरूर लें। यह अनाज पूजा के बाद गाय को खिलाना होता है। कहा जाता है कि 7 अनाज के बिना अहोई माता की पूजा अधूरी रहती है।
इसे भी पढ़ेंः Ahoi Ashtami 2022: अहोई अष्टमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम
2. सबसे पहले करें गणेश भगवान की पूजा
अहोई अष्टमी के व्रत के दिन अहोई माता की पूजा की जाती है लेकिन पूजा की शुरुआत गणेश भगवान की पूजा के साथ करें। गणेश भगवान का नाम किसी भी पूजा में सबसे पहले लिया जाता है।
3. शुभ मुहूर्त में करें पूजा
अहोई अष्टमी के व्रत के दिन विशेष विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है। इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त 17 अक्टूबर शाम 05:57 से रात 07:12 तक है। ऐसे में आप भी इसी शुभ मुहूर्त के मुताबिक पूजा पाठ करें।
4. तामसिक चीजों का सेवन ना करें
किसी भी व्रत की तरह अहोई अष्टमी के व्रत के दिन भी तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ना सिर्फ व्रत रखने वाली महिलाओं को बल्कि इस दिन घर के किसी भी सदस्य को तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
5. तारे देखकर तोड़े व्रत
अहोई अष्टमी का व्रत तारे देखकर तोड़ा जाता है। ऐसे में आप इस व्रत के दिन तारे देखने से पहले कुछ ना खाएं। बिना तारे देखे कुछ खाने पर आपका व्रत पूरा नहीं मान जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः Ahoi Ashtami Wishes In Hindi: अहोई अष्टमी के शुभ मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
अगर आप भी 17 अक्टूबर के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखने की तैयारी कर रही हैं तो इन नियमों को जरूर ध्यान में रखें। साथ ही अगर आप इन व्रत से जुड़ी कुछ और जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
- अहोई अष्टमी व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- अहोई अष्टमी को धातु के बर्तन से ही चन्द्रमा को अर्घ्य दें। अहोई अष्टमी के दिन व्रत के दौरान बिल्कुल भी ना सोएं। अहोई अष्टमी के दिन मिट्टी को बिल्कुल भी हाथ ना लगाएं। अहोई अष्टमी के दिन किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें। अहोई अष्टमी के दिन नुकिली चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
- अहोई अष्टमी का व्रत कैसे होता है?
- माताएँ अहोई अष्टमी के व्रत में दिन भर उपवास रखती हैं और सायंकाल तारे दिखाई देने के समय होई का पूजन किया जाता है। तारों को करवा से अर्घ्य भी दिया जाता है। यह होई गेरु आदि के द्वारा भीत पर बनाई जाती है अथवा किसी मोटे वस्त्र पर होई काढकर पूजा के समय उसे भीत पर टांग दिया जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।