Aghan Maas 2021: अगहन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से मिलता है विशेष फल

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष 9वें महीने के रूप में अगहन मास आता है, जिसे मार्गशीर्ष भी कहा गया है। यह पूरा मास भगवान श्रीकृष्ण के नाम होता है। जिस तरह हिंदू पंचांग के बाकी सारे महीनों का अलग-अलग महत्व है, वैसे ही अगहन मास भी एक अलग ही महत्व रखता है।
इस वर्ष अगहन मास 20 नवंबर से लेकर 19 दिसंबर तक है। कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन से लगने वाले इस महीने में भगवान विष्णु के श्री कृष्ण स्वरूप की पूजा की जाती है। इस विषय में हमने मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा निवासी पंडित सौरभ त्रिपाठी से बातचीत की । वह कहते हैं, 'ज्योतिषाशास्त्र में 27 नक्षत्र बताए गए हैं, उनमें से एक का नाम मृगशिरा है। इस माह का संबंध भी मृगशिरा नक्षत्र से है, इस नक्षत्र को भगवान श्रीकृष्ण का ही एक स्वरूप माना गया है। भगवत गीता में इस बात का जिक्र भी मिलता है। इसलिए इस पूरे माह पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से भगवान श्रीकृष्ण का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।'
इसे जरूर पढ़ें- लड्डू गोपाल के कपड़ों को इस तरह करें साफ

अगहन मास में जरूर करें ये कार्य
- श्रीकृष्ण को पाना तो हर कोई चाहता है मगर उसका मार्ग क्या है यह किसी को नहीं पता है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी गोपियों को यह मार्ग दिखाया था। श्रीकृष्ण को पाने का मार्ग अत्यंत सरल है। आपके मन में प्रेम होना चाहिए और अगहन मास में यमुना नदी में स्नान करना चाहिए।
- इस विशेष महीने में नियमित आपको अपने स्नान करने वाले पानी में तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। साथ ही आपको गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
- अगहन मास में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। दान किसे करना है, किस वस्तु का दान करना है और कितनी मात्रा में करना यह आपकी श्रद्धा और आस्था पर निर्भर करता है।
इसे जरूर पढ़ें- श्री कृष्ण की प्रिय वैजयंती माला पहनने के अद्भुत फायदे जानें
- अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो अगहन मास में चंद्रमा को खुश करने के उपाय करें। इससे चंद्रमा दोष कम हो जाता है या खत्म हो जाता है।
- इस महीने में शंख की पूजा जरूर करें। शंख में देवी लक्ष्मी का वास होता है और श्री हरि विष्णु भगवान भी इसे धारण करते हैं। इस माह के दौरान आपको नियमित किसी पवित्र नदी के जल से घर में विराजमान लड्डू गोपाल को स्नान (लड्डू गोपाल के स्नान की विधि जानें) कराना चाहिए। अगर लड्डू गोपाल नहीं हैं, तो आपको शंख में जल भर के घर के मंदिर के चारों ओर घुमाकर घर के हर कोने में उस जल का छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में सुख शांति आती है।
- कहते हैं कि इस माह में यदि आप भगवत गीता का पाठ करते हैं या फिर केवल उसके दर्शन ही कर लेते हैं, तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
कैसे करें श्रीकृष्ण की पूजा
अगहन मास में श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। इसकी विधि निम्नलिखित है-
- इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण को गंगा या यमुना नदी के जल से स्नान करवाएं।
- आप पंचामृत से भी श्रीकृष्ण को स्नान करवा सकते हैं। स्नान कराने के लिए शंख का इस्तेमाल करें।
- श्री कृष्ण को नए और सुंदर वस्त्र पहनाएं।
- श्री कृष्ण का सुंदर श्रृंगार करें और उन्हें सुगंधित फूल चढ़ाएं।
- श्री कृष्ण को चार बार दिन में भोग लगाएं और चार बार आरती भी करें।भोग लगाते वक्त घंटी या ताली बजाएं।
- श्री कृष्ण के साथ ही इस महीने में शंख की पूजा जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।