फैन की इस हरकत पर भड़कीं Aahana Kumra, देखें वायरल वीडियो

फोटो खिंचवाते वक्त फैन ने पकड़ी आहना कुमरा की कमर, देखें वायरल वीडियो में अभिनेत्री का रिएक्शन। 
Updated:- 2023-05-22, 13:35 IST
image

एक्ट्रेस आहना कुमरा बीते दिनों से ही सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही एक इवेंट में एक फैन ने फोटो खिंचवाते वक्त आहना कुमरा की कमर पकड़ ली। जिसके बाद एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आ रही थीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रेस आहना कुमरा का एक वायरल वीडियो दिखाने वाले हैं।

आहना कुमरा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बीते दिनों से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आहना कुमरा मुंबई में हुए एक इवेंट में मीडिया को पोज देती नजर आ रही हैं। तभी वहां आहना कुमरा के साथ उनके फैंस फोटो लेना चाहते थे। एक्ट्रेस ने भी फोटो लेने से मना नहीं किया। वहीं फैंस ने मीडिया कर्मी के सामने आहना कुमरा की कमर पकड़ ली। इस पर एक्ट्रेस को काफी गुस्सा आ गया और एक्ट्रेस ने हाथ हटाने को कहा।

वायरल वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

 

इस वायरल वीडियो पर फैंस अपनी- अपनी राय दे रहे हैं। किसी का कहना है कि अगर एक लड़की 'नो' बोलती है तो इसका मतलब 'नो' ही होता है। वही एक नहीं बल्कि कई यूजर्स आहना कुमरा के सपोर्ट में नजर आ रहे थे। उनका कहना है कि आत्मसम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसी घटना कई बार एक्ट्रेस के साथ हो चुका है। चलिए जानते हैं किन एक्ट्रेस के साथ हुआ है ऐसा।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमरा ने बताया कैसे करें डिप्रेशन से डील

कटरीना कैफ के साथ भी हुआ था कुछ ऐसा

2010 में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।  ऐसे में उनकी मदद उस समय अक्षय कुमार ने किया था। कैटरीना के फैंस उस समय उनके साथ कुछ  अनुचित व्यवहार करने की कोशिश कर रहे थे ऐसे में वह कैटरीना कैफ काफी परेशान हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: सैनिटरी पैड्स ब्राउन बैग में लेती थीं फिर ऐसे बदली आहना कुमरा ने अपनी सोच

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।