AC Scam: ऑनलाइन एसी खरीदते समय न खाएं धोखा, पेमेंट करने से पहले चेक कर लें ये 3 चीजें

जैसे ही गर्मियों का मौसं आता है मार्केट में एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। आजकल लोग शोरूम जाने के बजाय ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से ऑनलाइन एसी खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यहां भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स मिलते हैं, लेकिन इसी के साथ ऑनलाइन एसी स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। कई बार कम कीमत के लालच में लोग नकली मॉडल, पुराना स्टॉक या गलत स्पेसिफिकेशन वाले एसी खरीद लेते हैं। अगर आप भी इस सीजन में ऑनलाइन एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पेमेंट बटन दबाने से पहले इन बातों का खास ख्याल रखें। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऑनलाइन एसी खरीदते वक्त किन बातों का रखें। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
सेलर की रेटिंग देखें
ऑनलाइन खरीदारी में सबसे बड़ा धोखा सेलर को चुनने में हो जाता है। कोई भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक ही एसी मॉडल को कई अलग-अलग सेलर्स बेच रहे होते हैं। हमेशा उस सेलर को चुनें जिसकी रेटिंग 4 स्टार से ज्यादा हो और जिसने हजारों यूनिट्स बेची हों।
-1777283182612.jpg)
स्कैमर्स अक्सर नई और फेक सेलर आईडी बनाकर बहुत कम कीमत पर एसी लिस्ट कर देते हैं। इसके अलावा, रिटर्न और रिप्लेसमेंट पॉलिसी को जरूर पढ़ें। कई बार नॉन-रिटर्नेबल आइटम होने पर अगर आपको खराब या पुराना एसी मिलता है, तो उसे बदलना नामुमकिन हो जाता है। हमेशा ऑथराइज्ड डीलर से ही खरीदारी करना सुरक्षित रहता है।
इसे भी पढ़ें - AC Filter साफ करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
स्पेसिफिकेशन्स और मॉडल नंबर
अक्सर स्कैमर्स पुराने मॉडल्स को नए फीचर्स के नाम पर बेच देते हैं। जैसे 2024 के मॉडल की जगह आपको 2022 का स्टॉक दिया जा सकता है, जिसकी कूलिंग कम हो सकती है। पेमेंट करने से पहले एसी का सटीक मॉडल नंबर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक करें।
-1777283254954.jpg)
इंस्टॉलेशन चार्जेस और वारंटी
ऑनलाइन एसी सस्ता दिखने का एक बड़ा कारण यह होता है कि उसमें इंस्टॉलेशन शामिल नहीं होता। स्कैम से बचने के लिए यह देखें कि क्या ब्रांड खुद आकर एसी लगाएगा या आपको किसी लोकल मैकेनिक को बुलाना होगा।
इसे भी पढ़ें - AC पर क्यों बने होते हैं Stars? खरीदने से पहले जरूर जान लें इनका असली मतलब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।