AC पर क्यों बने होते हैं Stars? खरीदने से पहले जरूर जान लें इनका असली मतलब

जैसे ही गर्मियां शुरू हो जाती हैं वैसे ही बाजार में एयर कंडीशनर यानि एसी की मांग जोरो-शोरों से बढ़ जाती है। ऐसे में जब भी हम शोरूम में जाते हैं तो हमारी नजर सबसे पहले AC पर लगे रंगीन बीईई स्टार लेबल पर पड़ सकती है। कई लोग इसे सिर्फ एक स्टीकर समझते हैं, लेकिन ये स्टार्स आपके बिजली के बिल और AC की कूलिंग क्षमता से जुड़े कई गहरे राज छिपाए होते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप भी नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो स्टार्स का असली मतलब क्या है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
AC में स्टार सिंबल क्या है?
AC पर दिखने वाले ये स्टार्स असल में एनर्जी एफिशिएंसी यानी बिजली बचाने से जुड़ा है। भारत में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी यानि BEE इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को चेक करती हैं और उन्हें रेटिंग देती हैं।

जिस AC पर जितने ज्यादा स्टार होते हैं, वह उतनी ही कम बिजली की खपत करके अधिक कूलिंग देता है। यह लेबल न केवल स्टार्स बताता है, बल्कि उस पर ISEER वैल्यू यानि Indian Seasonal Energy Efficiency Ratio भी लिखी होती है। यह वैल्यू जितनी ज्यादा होती है, AC उतना ही एडवांस और अच्छी कीमत का माना जाता है।
इसे भी पढ़ें - घर में लगा पुराना 1.5 टन AC कितनी बिजली खर्च करता है? यहां समझें पूरी गणित
5 स्टार या 3 स्टार AC कौन सा अच्छा?
अगर आप दिन में 8 से 10 घंटे से ज्यादा AC चलाती हैं, तो 5 स्टार AC आपके लिए ज्यादा अच्छा है। हालांकि इसे खरीदना महंगा पड़ सकता है, लेकिन यह बिजली के बिल में हजारों रुपये की बचत कर सकता है।
जबकि आप AC का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं, जैसे दिन में सिर्फ 2-3 घंटे, तो 3 स्टार AC एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। इसकी कीमत 5 स्टार के मुकाबले कम होती है, लेकिन बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा होती है।

बता दें कि 3 स्टार AC के माध्यम से बिजली की बचत लगभग 15 से 20% कम है जबकि 5 स्टार AC में 30 से 35% तक हो सकता है। ऐसे में बिल कम करने में 5 स्टार एसी आपके लिए उपयोगी है।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी बंद कमरे में चलाते हैं Cooler? तुरंत बदलें ये 1 तरीका, बिना उमस के कमरा बनेगा शिमला
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।