AC Filter साफ करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर यानि AC हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है, लेकिन क्या आपने नोटिस किया है कि कुछ दिनों इस्तेमाल करने के बाद AC की ठंडक कम होने लगती है? इसका सबसे बड़ा कारण होता है AC के फिल्टर में जमी धूल। अक्सर हम पैसे बचाने के चक्कर में खुद ही फिल्टर साफ करने बैठ जाते हैं, जो कि अच्छी बात है, लेकिन अनजाने में की गई छोटी सी गलती आपके महंगे AC को खराब कर सकती है या उसकी उम्र कम कर सकती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फिल्टर साफ करते समय होने वाली आम गलतियां क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
AC फिल्टर में धूल क्यों जमती है और इसके नुकसान?
बता दें कि AC न केवल कमरे की हवा को खींचता है बल्कि उसे ठंडा करता है और वापस कमरे में फेंकता है। इस प्रोसेस के दौरान हवा में मौजूद धूल-मिट्टी, पालतू जानवरों के बाल और बारीक कण फिल्टर में फंस जाते हैं। जब यह धूल ज्यादा जमा हो जाती है, तो AC को हवा खींचने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। इससे न केवल बिजली का बिल बढ़ता है, बल्कि कूलिंग कॉइल्स पर बर्फ जमने लगती है। गंदे फिल्टर से निकलने वाली हवा में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो सांस की बीमारी या एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

फिल्टर साफ करते समय होने वाली आम गलतियां क्या हैं?
लोग अक्सर फिल्टर को बहुत जोर से रगड़ देते हैं, जिससे उसका बारीक जाली वाला हिस्सा टूट जाता है।
दूसरी बड़ी गलती है गर्म पानी का इस्तेमाल करना। फिल्टर प्लास्टिक के बने होते हैं और तेज गर्म पानी से उनका आकार बिगड़ सकता है।
कई लोग फिल्टर को धोने के बाद उसे सुखाने के लिए सीधे कड़ी धूप में रख देते हैं या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, जो फिल्टर को कमजोर कर देता है।
इसके साथ ही गीला फिल्टर वापस AC में लगा देना सही नहीं। इससे अंदर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें - AC पर क्यों बने होते हैं Stars? खरीदने से पहले जरूर जान लें इनका असली मतलब
फिल्टर साफ करने का सही तरीका क्या है?
- सबसे पहले AC को बंद करें और पैनल खोलकर सावधानी से फिल्टर निकालें।
- अब नॉर्मल बहते हुए नल के पानी से धूल को साफ करें। अगर गंदगी ज्यादा है, तो हल्के माइल्ड सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- सफाई के लिए कभी भी हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें, केवल हाथों से या मुलायम कपड़े से गंदगी हटाएं।
- धोने के बाद फिल्टर को किसी छायादार जगह पर या पंखे के नीचे पूरी तरह सूखने दें।
- जब फिल्टर बिल्कुल सूख जाए, तभी उसे वापस उसकी जगह पर फिट करें।
इसे भी पढ़ें - AC बंद होते ही गर्म हो जाता है कमरा, तो आजमाएं ये ट्रिक्स; घंटों बरकरार रहेगी कूलिंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।