जानिए आमिर खान की श्रीनगर शूटिंग के दौरान एक स्टूडेंट ज़ैनब बिलाल से मुलाकात क्यों थी ख़ास

आमिर खान फिल्मों में अपनी अदाकारी की वजह से तो लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहते ही हैं अपने लुक को लेकर भी एक अलग पहचान बनाते हैं । उनकी हर एक फिल्म वास्तव में कुछ अलग आयाम लिए हुए दर्शकों को ख़ास संदेश देती है। कभी " तारे ज़मीन पर " जैसी फिल्म में एक आर्ट टीचर का किरदार, तो कभी 3 इडियट्स में एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में नज़र आने वाले आमिर हाल ही में अपनी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा को लेकर मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
कुछ ही दिनों पहले आमिर की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया में रिलीज हुआ था। पोस्टर में आमिर खान एक सरदार के लुक में नज़र आ रहे थे। हाल ही में आमिर खान अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पत्नी किरण और बहनों के साथ श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर के एक स्कूल डीपीएस में इस फिल्म की शूटिंग हुई है और इस स्कूल की 6वीं क्लास की स्टूडेंट ज़ैनब बिलाल से स्कूल के रेडियो चैनल के लिए ख़ास बातचीत करते हुए आमिर खान ने उनके साथ कई खूबसूरत लम्हे शेयर किये। स्कूल द्वारा आयोजित रेडियो शो का नाम था " चाय शाय " और आमिर की ज़ैनब बिलाल से ये मुलाक़ात वास्तव में बेहद ख़ास थी, क्योंकि बच्ची देख नहीं सकती है फिर भी आमिर खान की बड़ी फैन है। आइए जानें क्या ख़ास था इस मुलाक़ात में जो आमिर खान ने इंटरव्यू में शेयर किया।
ज़ैनब बिलाल देख नहीं सकतीं लेकिन आमिर की हैं फैन
श्रीनगर के डीपीएस स्कूल की स्टूडेंट ज़ैनब बिलाल भले ही देख नहीं सकती हैं लेकिन उन्होंने आमिर खान का इंटरव्यू लेते हुए उन्हें ये बताया कि वो आमिर की बहुत बड़ी फैन हैं। ज़ैनब बताती हैं कि वो आमिर को भले ही आंखों से न देख पाएं लेकिन उन्हें अक्सर अपने सपनों में देखती हैं। जैनब बताती हैं कि वो ऑडियो डिस्क्रिप्टर से आमिर खान की सभी मूवीज़ देखती हैं और " तारे ज़मीन पर " उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
कश्मीर में आमिर को क्या ख़ास लगता है
ज़ैनब ने आमिर के साथ इंटरव्यू में पुछा कि उन्हें कश्मीर में क्या ख़ास लगता है जो बार-बार उन्हें इस जगह पर खींच लाता है। आमिर बताते हैं कि उन्हें श्रीनगर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वो पिछले एक महीने से कारगिल में अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी थे और वहां की शूटिंग कम्पलीट करके वो श्रीनगर में शूटिंग के लिए आए हैं जहां उन्हें एक हफ्ते की शूटिंग करनी है। आमिर ने बताया कि उन्हें श्रीनगर का माहौल बहुत पसंद आया और वो उन्होंने पत्नी किरण उनके पेरेंट्स और बहनों के साथ श्रीनगर की खूबसूरती का पूरा मज़ा उठाया।
इसे जरूर पढ़ें:आमिर खान और किरण राव के कुछ बेहतरीन पलों को इन तस्वीरों के माध्यम से आप भी देखें
आमिर ने डल लेक में क्रूज़ का उठाया मज़ा
आमिर ने ज़ैनब को बताया कि वो अपनी फैमिली के साथ डल लेक में क्रूज़ का मज़ा लेने भी गए। सनसेट के समय वहां की खूबसूरती देखने लायक थी और उन्हें जैनब बिलाल का ये शहर श्रीनगर, दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में एक एक लगा। इसके अलावा आमिर खान ने जैनब के साथ पोज़ देते हुए फोटो भी क्लिक कराए जिन्हें आप भी " हर ज़िन्दगी " के इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।
View this post on Instagram
आमिर खान को बचपन में टेनिस खेलना पसंद था
आमिर ने इंटरव्यू में बताया कि बचपन से उन्हें टेनिस खेलना बहुत पसंद था और वो 15 साल की उम्र तक टेनिस खेलते थे। बचपन में आमिर को खेलने का बहुत ज्यादा शौक था और दिनभर में 5 से 5 घंटे टेनिस खेलते थे। टेनिस के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में भी आमिर को इंट्रेस्ट था। आमिर ने रेडियो शो की होस्ट जैनब बिलाल से उनके शौक के बारे में पूछा और जैनब ने उन्हें अपनी पसंद का गाना सुनाया।
क्या है पानी फाउंडेशन
इंटरव्यू के दौरान जैनब ने आमिर से उनकी कंपनी पानी फाउंडेशन के बारे में भी पूछा जिसके बारे में आमिर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी किरण के साथ एक नॉन प्रॉफिट कंपनी शुरू की थी जो कि महाराष्ट्र में पानी की समस्या से निपटने के लिए काम करती है। इस कंपनी को काम करते हुए लगभग 5 साल पूरे हो गए हैं। महाराष्ट्र के गांव के लोगों के साथ काम करना आमिर के लिए बहुत स्पेशल है और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें:Fanaa के लिए काजोल ने रिजेक्ट कर दी थी करण जौहर की ये बड़ी फ़िल्म, पर्दे पर किया था शानदार कमबैक
आमिर ने बच्चों को दिया एक ख़ास संदेश
आमिर ने कहा कि उन्होंने अपनी मां से यही सीखा है कि कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए, कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे किसी का दिल दुखे और किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लानी चाहिए, किसी को ख़ुशी दो और कभी भी किसी की फीलिंग्स को चोट मत पहुंचाओ। अगर आप गलती से किसी का दिल दुखाएं तो तुरंत उससे माफ़ी जरूर मांगें। आमिर इस बात को अपनी ज़िंदगी में फॉलो करते हैं और सभी को इसे फॉलो करने की सलाह देते हैं।
आमिर के गाने ने जीता सबका दिल
आमिर खान ने इंटरव्यू ख़त्म करते हुए अपना पसंदीदा गाना " तू प्यार का सागर है " सुनाया और स्कूल के सभी स्टाफ मेंबर्स और स्टूडेंट्स को धन्यवाद दिया।
वास्तव में ये इंटरव्यू ख़ास था क्योंकि इसे एक ऐसी बच्ची ने होस्ट किया जो देख नहीं सकती है फिर भी उसका आमिर की फिल्मों के लिए ऐसा आकर्षण आमिर की फैन फॉलोइंग को दिखाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Pallav Paliwal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।