Aadhaar Card Update: इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं बदल पाएंगी शादी के बाद आधार कार्ड में नाम

How to Change Name in Aadhaar Card: आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं किया जा सकता। मोबाइल सिम लेना हो या बच्चों का एडमिशन कराना हो, इसके अलावा किसी भी सरकारी योजना का फायदा उठाना हो, तो आधार कार्ड की जरूरत होती ही है। कई बार आधार कार्ड पर नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है या डेट ऑफ बर्थ, इसे बदलवाने के लिए लोग चक्कर काटते रह जाते हैं। शादी के बाद कई महिलाएं इस चक्कर में अपना सरनेम नहीं बदलवाती, क्योंकि इसके लिए भी उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ जाएंगे। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किन डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप आसानी से अपना आधार कार्ड में सरनेम बदलवा सकती हैं।
आधार कार्ड में सरनेम बदलने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ के अनुसार बिना दस्तावेजों के आप सरनेम चेंज नहीं करवा सकतीं। सबसे पहले सरनेम बदलने के लिए आपको मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इसके बिना सरनेम बदला नहीं जा सकता। इससे पता चलता है कि आप अपना सरनेम क्यों बदल रही हैं।
- मैरिज सर्टिफिकेट आपको शादी के बाद कोर्ट से बनवाना पड़ता है। कई लोग शादी के कार्ड को मैरिज सर्टिफिकेट समझ लेते हैं। आधार कार्ड में नाम बदलवाने के लिए शादी के कार्ड को प्रूफ समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
- किसी सरकारी अधिकारी या तहसीलदार द्वारा भी आपको साइन करवाना पड़ता है कि आप शादीशुदा हैं और इसलिए अपना नाम बदलवा रही हैं।
- ध्यान रखें कि आधार कार्ड में नाम बदलने के बाद आपको सभी डॉक्यूमेंट्स में भी नाम बदलना होगा।
इसे भी पढ़ें- आधार कार्ड पर लगी फोटो नहीं है पसंद? इन आसान स्टेप्स के साथ लगाएं अपनी सबसे अच्छी तस्वीर
आधार कार्ड में नाम बदलने के बाद क्या करना होगा?
अगर आप नौकरी करती हैं या किसी सरकारी नौकरी से जुड़ी पढ़ाई कर रही हैं, तो आपको अन्य डॉक्यूमेंट्स में भी अपना नाम बदलना होगा। इसके लिए आपको अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे, वरना आप अप्लाई नहीं कर पाएंगी। बैंक अकाउंट खोलने के दौरान भी आपको इसमें बदलाव करना जरूरी होगा। आधार कार्ड अपडेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स आपको पता होने चाहिए।
यह भी देखें-आधार कार्ड में लगी तस्वीर हो गई है पुरानी तो ऐसे करें अपडेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।