आपकी आईब्रोज से पता चल जाता है आपकी शख्सीयत के बारे में

कहा जाता है कि आंखें आपकी शख्सीयत का आईना होती हैं और इसमें आईब्रो इसमें काफी अहम भूमिका निभाती हैं। हर महिला की आईब्रो की शेप अलग होती है और इससे उनका लुक काफी डिफरेंट नजर आता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आंखें सिर्फ आपकी खूबसूरती ही नहीं दर्शाती, बल्कि यह आपके कैरेक्टर के बारे में भी बताती हैं।
फेस रीडिंग और फेंगशुई एक्सपर्ट्स का मानना है कि आप किसी के चेहरा देखकर ही उसके बारे में सबकुछ बता सकते हैं। दरअसल हमारा चेहरा हमारी उम्र, हमारे रिलेशनशिप, हमारी जिंदगी के तमाम पहलू, हमारे परिवार के साथ हमारी रिलेशनशिप, हमारे करियर और वर्कस्टाइल के बारे में बयां कर देता है। तो आइए जानें कि किस शेप की आईब्रो आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या जाहिर करती है -
कर्व्ड आईब्रो
आप एक क्रिएटिव पर्सन हैं। आपके दिमाग में हर दिन कई आइडिया आते हैं और आपको खुद को एक्सप्लोर करने में काफी ज्यादा मजा आता है। आपको रूटीन करना बेहद बोरिंग लगता है। आप जिस प्रोजेक्ट पर काम करती हैं, उसमें नए विचारों के साथ काम करना पसंद करती हैं।
स्ट्रेट आईब्रो
आप काफी कॉन्फिडेंट और एजर्टिव हैं। आप पुरुषों की भांति अपना कॉन्फिडेंस जाहिर करती हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने हर काम को अंजाम देती हैं। अगर कोई आपसे बहस करता है या आपको नकारने का प्रयास करता है तो आप उसे माकूल जवाब देती हैं और अपने विचारों को पूरी स्पष्टता के साथ रखती हैं।
एंगल आईब्रो
आप काफी सेंसिटिव हैं और निजता में विश्वास करती हैं। आपका अपनी पर्सनल लाइफ में क्या कर रही हैं इस बारे में आपको किसी की दखलअंदाजी कतई पसंद नहीं है। लेकिन अगर आपकी एपेक्स आईब्रोज हैं तो मुमकिन है कि आप जिद्दी हों।
बुशी आईब्रो
आपकी घनी आईब्रो आपकी बॉडी में मैसक्युलिनिटी और ज्यादा मेल हार्मोन को दर्शाते हैं। अगर आपके बाल शाइनी हैं, तो यह आपकी हाई सेक्शुअल एनर्जी को दर्शाता है। यानी पुरुषों की भांति आपका एनर्जी लेवल ज्यादा है और आप खुद को सक्रिय रखते हुए अपने मनपसंद कामों में अच्छा-खासा समय देती हैं।
थिन आई ब्रो
अगर आपकी आईब्रो काफी पतली हैं तो आप अपने व्यवहार में काफी सौम्य हैं और आप दूसरों से बात करते हुए पूरी शालीनता बरतती हैं। अक्सर लोग आपके व्यवहार की तारीफ करते हैं।
हाई आई ब्रो
अगर आपकी आईब्रो हाई हैं तो यह दर्शाता है कि आप एक ड्रीमर हैं। आपकी आंखों में ढेर सारे ख्वाब बसते हैं और उन्हें पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करती हैं।
लो आईब्रो
अगर आपकी आईब्रो लो हैं तो यह बताता है कि आप हर चीज को बहुत ध्यान से देखती हैं और उसके बारे में गहराई से विचार करती हैं। अक्सर आप अपने विचारों में इतनी डूबी होती हैं कि आपके पास दूसरों के लिए उतना वक्त नहीं होता।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।