प्यार में कई बार Shehnaaz Gill को मिला धोखा, खुद शेयर किया किस्सा

बिग बॉस सीजन 13 के दौरान अपने चुलबुले अंदाज से लोगों के दिल में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अब वह फिल्मों से लेकर कई धमाकेदार गानों में भी नजर आ चुकी हैं। उनका पॉडकास्ट शो भी यूट्यूब पर आता है, जिसे दर्शक खूब प्यार देते हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला से बेहद प्यार करती थी शहनाज
बिग बॉस सीजन 13 के दौरान उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया । कपल की केमेस्ट्री को पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। हालांकि, घर से निकलने के बाद ही उनकी लाइफ में जैसे ही खुशियों ने दस्तक दी उनकी पूरी जिन्दगी एक पल में बदल गई। उनके ब्यायफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ हुई और शहनाज बुरी तरह से टूट गईं । इस दौरान उन्हें खुद को संभालना काफी मुश्किल हो गया था। कई लोगों को समझाने के बाद कुछ महीनों के बाद वह फिर से काम पर वापस लौटीं।
शहनाज गिल ने शेयर किया किस्सा
शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद शेयर किया था कि उन्हें प्यार में धोखा ही मिलता है। शहनाज गिल ने कहा, “मैंने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया। यहां तक कि मैं झूठ भी नहीं कहती हूं। हालांकि, सबने मुझे धोखा दिया है। शहनाज ने आगे यह भी कहा है कि अब वह पहले की तरह नहीं है। अब वह काफी ज्यादा मजबूत हो गई हैं। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन आ रहा है और कौन जा रहा है।”
इसे भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए छोड़ दिया था अपना घर, जानें शहनाज गिल के बारे में दिलचस्प बातें
सड़क पर छोड़कर फरार हुआ था बॉयफ्रेंड
हिमांशी खुराना ने बिग बॉस सीजन 13 के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि शहनाज के एक बॉयफ्रेंड ने उन्हें सड़क पर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि एक मेकअप आर्टिस्ट, शहनाज और मुझे, दोनों को जानता था। उसने देखा कि शहनाज रोड पर खड़ी रो रही है। ऐसे में उसने हिमांशी से कॉल करके कहा कि वह रोड पर खड़ी है। ऐसे में हिमांशी ने उन्हें अपने घर बुला लिया था।
इसे भी पढ़ें- शहनाज गिल के वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है यह डिटॉक्स वॉटर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- Shehnaaz Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।