herzindagi
cleaning with lemons and baking soda

कूलर से लेकर गंदे कपड़े तक की सफाई में कारगर है नींबू, जानें कहां और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

नींबू सिर्फ पीने या खाने में ही नहीं इस्तेमाल होता है, बल्कि इसे घर के अन्य कामों में कई तरीके से यूज किया जाता है।
Updated:- 2024-06-14, 13:00 IST

नींबू न केवल खाने या पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें साइट्रिक एसिड पाए जाने के कारण यह साफ-सफाई और दाग-धब्बों को हटाने में भी सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। जी हां, यह एक बहुमुखी फल है, जिसका इस्तेमाल घरों में शरबत बनाने के अलावा भी कई तरह से किया जाता है। आज हम यहां इसी के बारे  में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप नींबू का उपयोग घर के और किन-किन कामों में कर सकते हैं।

नींबू का इस्तेमाल कहां-कहां होता है?

नींबू का रस एक प्राकृतिक क्लींजर और ब्लीच है। इसका उपयोग सतहों को साफ करने, कपड़ों व बर्तनों पर लगे दाग को हटाने, कूलर की सफाई करने और बाथरूम के टाइल्स को चमकाने आदि कई कामों में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं, चेहरे और बालों के लिए भी नींबू का उपयोग किया जाता है। 

नींबू का कैसे कर सकते हैं उपयोग?

lemon hacks for housewives

प्राकृतिक कीटाणुनाशक बनाने में

नींबू का रस एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में भी काम आता है। इसका उपयोग आप फल और सब्जियों को धोने और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। यह पेड़-पौधे पर मौजूद कीड़ों को भगाने में भी कारगर होता है। 

रूम फ्रेशनर में बनाने में

नींबू का इस्तेमाल आप एक रूम फ्रेशनर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटे सॉस पैन में पानी, सिरका और नींबू के स्लाइस डालना है। इसे मध्यम आंच पर उबाल लें। फिर, आंच को कम करके 5-10 मिनट तक उबालें। अब, मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे एक छोटे कंटेनर में भरकर कमरे में रखें। इस तरह नींबू रूम फ्रेशनर के रूप में काफी असरदार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें- अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से क्यों करनी चाहिए

यह विडियो भी देखें

पंखे-कूलर की सफाई में

cooler cleaning hacks

नींबू, पंखे-कूलर की क्लीनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसके लिए आपको गर्म पानी, सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाना है। इसके बाद, पंखे या कूलर के ब्लेड, ग्रिल और बॉडी को स्पंज या सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें। फिर, इसे कपड़े से भिगोकर पोंछ दें। यह बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- कूलर को साफ करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है खराब

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।