कूलर चलाने के कारण कमरे में हो रही है उमस और चिपचिपाहट, तो अपनाएं ये हैक्स

फिलहाल गर्मी का परचम पूरे देश में लहरा रहा है। देश के कुछ राज्यों में बढ़ते तापमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। अभी के समय में जिसके पास एसी है, उसकी लाइफ तो मस्त है, लेकिन कूलर पंखा में रहने वाले लोगों का हाल गर्मी और उमस से बेहाल हो रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण कूलर का हवा भी फेल है। गर्मी के कारण रूम कूलर इस्तेमाल करने वाले लोगों का हाल बेहाल हो गया है। उमस और चिपचिपाहट के कारण एक पल बैठना भी मुश्किल है, ऐसे में आप भी इस उमस और चिपचिपाहट से परेशान हैं, तो चलिए आपको कुछ टिप्स बता दें, जिससे आप भी चैन की सांस ले लें।
कूलर से होने वाली उमस को करना है दूर तो अपनाएं ये तरीके

- कभी भी कूलर के पीछे के तीन भाग को कमरे के अंदर न रखें, कूलर रखें हैं, तो वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था भी बहुत जरूरी है। बहुत से लोग कमरे के अंदर कूलर रखते हैं। बता दें कि ऐसा बिल्कुल न करें, रूम के अंदर कूलर रखकर दरवाजा बंद करने से कमरे में मौजूद गर्म हवा अंदर रह जाती है। अधिक गर्मी पड़ने और कूलर चलने पर कूलर का पानी नमी और मौजूद हवा के उमस और चिपचिपापन को पैदा करता है।
- बंद कमरे में कभी भी कूलर में लगे वाटर पंप को न चलाएं। वेंटिलेशन न मिलने के कारण कमरे में उमस होने लगती है। ऐसे में यदि आपका कूलर कमरे के बाहर या खिड़की में नहीं लगा है तो वाटर पंप बंद कर दें, ताकी राहत महसूस हो।
इसे भी पढ़ें:चिलचिलाती गर्मी में पुराना खटारा कूलर भी देगा AC जैसी हवा, बस फॉलो करें ये 3 टिप्स
- यदि कूलर को रूम के अंदर रखें हैं, तो पंखा जरूर चलाएं। साथ ही खिड़की दरवाजा भी खोल दें, इससे उमस और नमी को आसानी से कमरे के बाहर जाने का रास्ता मिलेगा। पंखा और कूलर साथ चलाने से आपको उमस और चिपचिपाहट नहीं महसूस होगी।
- कमरे के अंदर यदि कूलर रखने का विचार है तोएग्जॉस्ट फैनजरूर लगाएं। एग्जॉस्ट फैन कमरे में मौजूद गर्म हवा, उमस और चिपचिपा पन को बाहर करती है।
- कूलर के स्पीड को हमेशा मिडीयम से हाई रखें, यह रूम में मौजूद उमस को कम करने में मदद करती है। अधिक हवा से नमी कम होती है, साथ ही आप कूलर पैनल को भी निकाल सकते हैं। ऐसा करने से हवा का इंटेक बढ़ता है, इससे उमस से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: कूलर से आने वाली आवाज को करना है ठीक तो लें इन टिप्स की मदद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।