Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:02 AM IST

घूमने के शौकीन हैं आप पर पार्टनर है 'होम-लवर'? जानें कैसे बीच का रास्ता निकालकर मनाएं अपना वेकेशन

यह लेख उन कपल्स के लिए है जहां एक पार्टनर घूमने का शौकीन है और दूसरा घर में रहना पसंद करता है। इसमें बताया गया है कि पति अक्सर यात्रा से क्यों कतराते हैं, जैसे थकान या खर्च का डर। 
Updated:- 2026-03-06, 16:59 IST
5 ways to encourage

शादी के बाद अक्सर कपल्स के बीच एक दिलचस्प टकराव देखने को मिलता है। एक पार्टनर को दुनिया घूमने का जुनून होता है, तो दूसरे को घर का सोफा और टीवी सबसे ज्यादा सुकून देते हैं। अगर आपके पति भी 'होम-लवर' हैं और आपके वेकेशन प्लान सुनते ही उनका चेहरा उतर जाता है, तो यह लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घूमने के शौकीन कैसे अपने पार्टनर को घूमने के लिए मनाएं। पढ़ते हैं आगे...

पति को ट्रैवल के नाम से क्यों होती है चिड़चिड़ाहट?

अक्सर पत्नियां सोचती हैं कि उनके पति बोरिंग हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण छिपे हो सकते हैं। ऑफिस की थकान और सुकून की तलाश के कारण ऐसा हो सकता है। हफ्ते भर दफ्तर की भागदौड़ और मीटिंग्स के बाद, कई पुरुषों के लिए छुट्टी मतलब है, आराम। ऐसे में उन्हें लगता है कि बाहर जाने का मतलब है फिर से पैकिंग, ड्राइविंग और भीड़भाड़ का सामना करना, जो उन्हें आराम के बजाय थकान देता है।

couple travel (2)

कई बार पति इसलिए भी लो महसूस करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ट्रिप का मतलब है भारी खर्चा और होटल-टिकट की बुकिंग का स्ट्रेस। वे इसे एन्जॉयमेंट के बजाय एक प्रोजेक्ट की तरह देखने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या पार्टनर के साथ अक्सर होता है झगड़ा? इन कम्युनिकेशन टिप्स से सुलझाएं हर विवाद

कुछ लोगों को अपने घर के खाने, अपने बिस्तर और अपनी दिनचर्या से इतना लगाव होता है कि वे नई जगहों पर होने वाली छोटे-मोटे बदलाव से घबराते हैं।

घूमने के लिए कैसे मनाएं पार्टनर को?

  • अगर उन्हें पहाड़ पसंद नहीं, तो जबरदस्ती वहां न लेकर जाएं। उनसे पूछें कि उन्हें क्या पसंद है। जब जगह उनकी पसंद की होगी, तो उनका उत्साह अपने आप बढ़ जाएगा।
  • उन्हें बताएं कि उन्हें कुछ भी बुक करने या सोचने की जरूरत नहीं है। सारी जिम्मेदारी आप लेंगी। उन्हें बस अपनी बैग उठानी है और आपके साथ चलना है।
  • सीधे 10 दिन के लद्दाख ट्रिप का प्लान न बनाएं। शुरुआत किसी पास के हिल स्टेशन या वीकेंड गेटवे से करें। जब उन्हें 2 दिन के ब्रेक में मजा आने लगेगा, तो वे लंबे वेकेशन के लिए खुद ही मान जाएंगे।

couple travel (3)

  • अगर उन्हें क्रिकेट पसंद है, तो ऐसी जगह जाएं जहां मैच हो रहा हो, या अगर उन्हें गोल्फ या स्विमिंग पसंद है, तो वैसा रिजॉर्ट बुक करें।
  • उन्हें प्यार से समझाएं कि यह ट्रिप सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए है। 

इसे भी पढ़ें -रिश्ते में स्पेस का मतलब दूरी नहीं, जानें पार्टनर की प्राइवेसी का सम्मान करना क्यों है जरूरी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।