Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:42 AM IST

क्या पार्टनर के साथ अक्सर होता है झगड़ा? इन कम्युनिकेशन टिप्स से सुलझाएं हर विवाद

रिश्ते में झगड़े आम हैं, पर खराब संवाद उन्हें बढ़ा देता है। ऐसे में आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करें, पार्टनर को सुनें, गुस्से में बहस से बचें और पुरानी बातों को न दोहराएं। इन टिप्स से रिश्ते में मिठास वापस लाई जा सकती है। 
Updated:- 2026-02-05, 17:12 IST
Relationship Tip in Hindi

किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ लड़ाई बेहद ही आम बात है, लेकिन जब छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े में बदल जाती हैं तो यह मानसिक शांति और रिश्ते की मिठास दोनों को छीन लेती है। ऐसे में ज्यादातर झगड़े इसलिए नहीं होते कि प्यार कम हो गया है, बल्कि इसलिए हो जाते हैं क्योंकि हम अपनी बात सही तरीके से कह नहीं पाते। अगर आपका भी अपने पार्टनर के साथ अक्सर झगड़ा होता है, तो यहां कुछ कम्युनिकेशन टिप्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में इन टिप्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किसी भी रिश्ते में आई तकरार को कम्युनिकेशन टिप्स कैसे छीन सकते हैं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कम्युनिकेशन टिप्स से रिश्तों में कैसे लाएं मिठास?

  • झगड़े तब ज्यादा बढ़ जाते हैं, जब हम सामने वाले पर बिना सोचे समझे आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। उदहारण- "तुम हमेशा लेट आते हो! या तुंम्हें मेरे साथ समय बिताना अच्छा नहीं लगता", इसकी जगह आप कह सकती हैं कि "मुझे बुरा लगता है जब तुम देर से आते हो और हम साथ समय नहीं बिता पाते।" जब आप एक दूसरे पर इल्जाम नहीं बल्कि अपनी भावनाओं को दर्शाएंगी तो पार्टनर को हमला महसूस नहीं होता और वे आपकी बात सुनने के लिए ज्यादा तैयार हो जाते हैं।

Relationship Tips (18)

  • ज्यादातर विवाद इसलिए भी हो जाते हैं क्योंकि हम जवाब देने के लिए सुनते हैं और कुछ भी समझना नहीं चाहते हैं। ऐसे में जब आपका पार्टनर अपनी बात कहे, तो उन्हें बीच में गलती से भी नहीं टोकना चाहिए। ऐसे में आप पहले उनकी बात पूरी होने दें और फिर अपना एक्शन दिखाएं। कभी-कभी पार्टनर सिर्फ यह चाहता है कि कोई उन्हें समझे।

इसे भी पढ़ें - अगर कोई अपना हो जाए गुमशुदा, तो घबराएं नहीं! आज ही नोट कर लें ये जरूरी हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट्स

  • अगर जब भी आप गुस्से में हैं तो कभी भी ऐसी स्थिति में गंभीर चर्चा बिल्कुल न करें। यदि आप या आपके पार्टनर बेहद थके हुए, भूखे या किसी स्ट्रेस में हैं, तो उस समय गलती से भी बहस नहीं करनी चाहिए। एक-दूसरे को कूल डाउन होने का समय जरूर देना चाहिए। अगर आपका पार्टनर जिद करता है कि अभी बात करो तो आप कहें कि हम इस बारे में कल शांत मन से बात करेंगे, ऐसा कहने से रिश्ते को टूटने से बचाया जा सकता है।

Relationship Tips (16)

  • जब भी कपल का आपस में झगड़ा होता है तो वे इश दौरान अक्सर हम पुरानी गलतियों का बक्सा खोल देते हैं, जिससे बात मेन टॉपिक पर नहीं रहती है और भटक जाती है। ऐसे में आप वर्तमान मुद्दे पर टिके रहें। जो बीत गया उसे वहीं छोड़ दें और समाधान पर ध्यान दें, न कि ये सोचें कि कौन जीत रहा है और हार रहा है।

इसे भी पढ़ें - अब सुरक्षा आपकी मुट्ठी में! ये 5 सेफ्टी टूल्स और सेटिंग्स, जो किसी भी इमरजेंसी में बचा सकते हैं आपकी जान; जानें यहां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।