Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:41 AM IST

रिश्ते में स्पेस का मतलब दूरी नहीं, जानें पार्टनर की प्राइवेसी का सम्मान करना क्यों है जरूरी?

प्रेम का अर्थ एक-दूसरे में खो जाना जरूर है, लेकिन अपनी पर्सनल पहचान को खो देना नहीं है। ऐसे में जानते हैं कि रिश्ते में प्राइवेसी और स्पेस क्यों जरूरी है और यह आपके बॉन्ड को कैसे मजबूत बनाता है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-01-16, 19:11 IST
relationship tips in hindi

जब किसी रिश्ते में एक पार्टनर सामने वाले से स्पेस की मांग करता है, तो दूसरा पार्टनर इसे रिश्ते से भागना या कम होते प्यार का संकेत मान लेता है। हमें लगता है कि स्पेस मांगने से उस व्यक्ति का है कि सामने वाला हमसे दूर जाना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं है पर्सनल स्पेस किसी भी स्वस्थ और लंबे चलने वाले रिश्ते की ऑक्सीजन होती है। ऐसे में स्पेस शब्द के अर्तो को समझना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब आपसे आपका स्पेस कहता है तो इसका अर्थ क्या है। जानते हैं आगे... 

रिश्ते में स्पेस मांगने का मतलब क्या है?

जैसा कि हम सब जानते हैं रिश्ते में आने से पहले सबके अपनी पसंद, अपने दोस्त और अपने शौक होते हैं। स्पेस का मतलब है उन चीजों के लिए समय निकालना जो आपको खुशी देती हैं। जब आप अपनी पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान देते हैं, तो आप एक बेहतर इंसान बनते हैं, जिसका सकारात्मक असर आपके रिश्ते पर भी पड़ता है।

2 - 2026-01-16T153431.716

 बता दें, जब दो लोग 24 घंटे एक-दूसरे के साथ रहते हैं या हर वक्त फोन पर जुड़े रहते हैं, तो बातचीत के लिए नयापन खत्म हो जाता है। थोड़ा सा स्पेस पार्टनर्स को एक-दूसरे को मिस करने का मौका देता है। अब आप सोच रहे होंगे क्यों तो बता दें कि ये दूरी ही दोबारा मिलने पर बातचीत में नयापन लेकर आती है।

इसे भी पढ़ें - बच्चा नहीं खाता दाल? इसके पानी और पेस्ट से बनाएं ऐसी चीजी बॉल्स कि बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे

ध्यान दें कि अपने पार्टनर का न केवल फोन चेक करना बल्कि उनके पासवर्ड मांगना या उनके हर मेल-मिलाप पर नजर रखना प्यार नहीं, बल्कि भरोसे की कमी को बताता है। प्राइवेसी का सम्मान करने का मतलब है कि आपको अपने पार्टनर और उनके केरेक्टर पर पूरा ट्रस्ट है। ऐसे में एक-दूसरे को प्राइवेसी देने से रिश्ते में सुरक्षा की भावना बढ़ती है।

1 - 2026-01-16T153425.875

हर इंसान को कभी-कभी मी टाइम की जरूरत होती है, जहां वह अपना सोचों को शेप दे सके या बस चुप बैठ सके। यदि रिश्ते में लगातार टोका-टाकी हो, तो व्यक्ति मानसिक रूप से घुटने लगता है। बता दें, स्पेस इस घुटन को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

आप कभी भी पार्टनर के फोन, ईमेल या डायरी को उनकी अनुमति के बिना चेक न करें। यह उनके पर्सनल सम्मान का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें - बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, ब्रेड और भुनी मूंगफली से बनाएं ये खास पकौड़े; मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।