Dhanteras 2026: घर लाएं चांदी की ये 5 काम की चीजें, पूजा की थाली से लेकर घर की बढ़ेगी शोभा

धनतेरस पर आप इस बार चांदी की कुछ ऐसी चीजें खरीद सकती हैं, ज‍िसका इस्‍तेमाल रोजाना क‍िया जा सके। हम आपको बेस्‍ट ऑप्शंस दे रहे हैं।
Updated:- 2026-11-03, 15:38 IST
useful silver items to buy on dhanteras 2026

धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन बहुत से लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से सोने और चांदी की कोई न कोई चीज घर लाते हैं। आमतौर पर महिलाएं गहने ही खरीदती हैं। चांदी की बात करें तो ऐसा जरूरी नहीं है कि आप हर बार ब्रेसलेट, पायल, बिछुआ, लॉकेट या अंगूठी ही खरीदें।

आप चाहें तो इस बार कुछ ऐसी चीजें भी ले सकती हैं, जो पूजा में काम आएं और रोजमर्रा की जिंदगी में भी इस्तेमाल हो सकें। चांदी की छोटी-छोटी चीजें देखने में सुंदर लगती हैं और घर में भी काम आती हैं।

धनतेरस पर खरीदें चांदी की ये चीजें

अगर आप इस धनतेरस पर चांदी खरीदने की सोच रही हैं, तो हम आपको 5 यूसफुल चीजों के बारे में बता रहे हैं।

useful silver items to buy on dhanteras 2026  (1)

image credit- ai

1. चांदी की आचमनी और पंचपात्र

धनतेरस पर आप पूजा के लिए चांदी की आचमनी और पंचपात्र खरीद सकती हैं। पंचपात्र एक छोटा सा बर्तन होता है, जिसमें पूजा के लिए पानी रखा जाता है। इसके साथ मिलने वाला छोटा चम्मच आचमनी कहलाता है। पूजा के समय इनका इस्तेमाल किया जाता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से सिंपल या डिजाइन वाला सेट देख सकती हैं। यह पूजा की थाली में भी अच्छा लगेगा और घर में लंबे समय तक काम भी आएगा।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर चांदी या सोने के सिक्के खरीद रही हैं? इन तरीकों से करें असली और नकली की पहचान

2. चांदी का दीपक

घर में दीपक तो रोजाना ही जलाया जाता है। ऐसे में आप धनतेरस पर चांदी का दीपक खरीद सकती हैं। आपकी पसंद जो हो, उस तरह का दीपक खरीद लें। इसे पूजा के समय इस्तेमाल करें। बस खरीदते समय इसका शेप और वजन जरूर देख लें, ताकि आपकी जरूरत और बजट दोनों के हिसाब से सही रहे।

3. चांदी की कटोरी और चम्मच

अगर आप ऐसी चांदी की चीज खरीदना चाहती हैं, जिसका इस्तेमाल रोज भी हो सके, तो छोटी कटोरी और चम्मच भी देख सकती हैं। इन्हें बच्चों के खाने या घर में किसी खास मौके पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. चांदी का ग्लास

धनतेरस पर चांदी का ग्लास भी खरीदा जा सकता है। इसका इस्तेमाल पानी या दूध पीने के लिए लोग करते हैं। अगर आपको रोजाना के इस्तेमाल के लिए चांदी की कोई चीज चाहिए, तो यह भी एक बेस्ट ऑप्शन है।

useful silver items to buy on dhanteras 2026  (2)

image credit- herzindagi

5. लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाला चांदी का सिक्का

धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में लक्ष्मी-गणेश की फोटो वाला चांदी का सिक्का भी खरीद सकती हैं। इसे पूजा के समय मंदिर में रखें और बाद में संभालकर भी रख सकती हैं।

चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

धनतेरस पर चांदी की चीजें खरीदने से पहले कुछ छोटी-छोटी बातें आपको ध्यान में रखनी होंगी। जैसे-

  • चांदी की प्योरिटी और हॉलमार्क जरूर चेक करें।
  • चांदी का कोई भी सामान खरीदें, तो बिल जरूर लें।
  • अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ही चीज खरीदें।

यह भी पढ़ें- धनतेरस 2026 की शॉपिंग में इन 5 बातों का रखें ध्यान, त्योहार के बाद नहीं होगा पछतावा

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।