धनतेरस 2026 की शॉपिंग में इन 5 बातों का रखें ध्यान, त्योहार के बाद नहीं होगा पछतावा

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले हॉलमार्क जांचें। जानें शुभ वस्तुओं, खरीदारी की परंपराओं और बजट से जुड़ी 5 जरूरी बातें।
Updated:- 2026-10-26, 14:55 IST
Dhanteras shopping guide 2026

Dhanteras Shopping Guide 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से लेकर घर के लिए बर्तन और पूजा का सामान लाने तक, हर परिवार की अपनी खुद की परंपराएं होती हैं। मान्यता है कि इस दिन नई चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि, खरीदारी करते समय सिर्फ शुभ-अशुभ का ध्यान रखना ही काफी नहीं है, बल्कि सामान से जुड़ी कुछ चीजें भी ध्यान रखनी चाहिए, ताकि बाद में किसी भी तरह का पछतावा न हो। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की तैयारी कर रही हैं, तो पहले इन 5 बातों को दें ध्यान।

धनतेरस की शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

धनतेरस की शॉपिंग करते वक्त अक्सर लोग बस परंपराओं का ख्याल रखते हैं, लेकिन सामान खरीदते वक्त नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है।

1. सोना-चांदी खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें

धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के और गहने लोग ज्यादा खरीदते हैं। ऐसे में खरीदारी के दौरान क्वालिटी चेक करना काफी जरूरी होता है। सोने के गहनों पर कैरेट की जानकारी और चांदी पर 925 या 999 जैसे शुद्धता के निशान होते हैं।

खरीदारी करने से पहले वजन और हॉलमार्क की जानकारी भी देख लें। दुकानदार से बिल में मेकिंग चार्ज और टैक्स की अलग डिटेल मांगे। इससे आपको सामान की टोटल कीमत समझने में आसानी होती है।

dhanteras 2026 jewellery

image credit-magnific

2. पीतल और तांबे खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

अगर इस धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना आपके बजट में नहीं है, तो दूसरे धातुओं की चीजें भी चुन सकती हैं। भारतीय परंपरा में पीतल और तांबे जैसी धातुओं का काफी महत्व है। आप घर के लिए पीतल का दीया, कड़ा, तांबे के बर्तन या पूजा के लिए चांदी की थाली भी खरीद सकती हैं। खरीदते वक्त इस बात का ध्यान दें कि कहीं वे टूटे-फूटे न हो।

3. इन चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस पर कुछ परिवारों में चाकू-कैंची जैसी धारदार चीजें, लोहे या स्टील का सामान और काले रंग की वस्तुएं खरीदने से परहेज किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे खरीदना शुभ नहीं होता है। हालांकि, ये परंपराएं परिवार और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

dhanteras 2026 knife

image credit-magnific

4. झाड़ू से लेकर गोमती चक्र तक खरीदें

धनतेरस की खरीदारी केवल कीमती धातुओं तक सीमित नहीं है। इस दिन कई लोग झाड़ू, धनिया के बीज और गोमती चक्र जैसी चीजें भी खरीदते हैं। धार्मिक मान्यताओं में झाड़ू को घर से दरिद्रता और नकारात्मकता दूर करने का प्रतीक माना जाता है। वहीं, धनिया के बीज और गोमती चक्र को भी शुभता और सौभाग्य से जोड़ा जाता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

5. बजट देखकर करें धनतेरस की खरीदारी

त्योहार पर खरीदारी करते समय उत्साह में जरूरत से ज्यादा खर्च करना आसान है। इसलिए पहले ही तय कर लें कि आप कितना पैसा खर्च कर सकती हैं और किस चीज की वास्तव में जरूरत है। ज्यादा महंगी चीजें खरीदने से बचें, वरना बाद में पछतावा होगा। कोशिश करें कि खरीदारी के लिए कर्ज न लेना पड़े और आपके जरूरी खर्चों पर भी असर न पड़े।

dhanteras 2026 tips

image credit-magnific

धनतेरस की खरीदारी से पहले बनाएं लिस्ट

धनतेरस पर खरीदारी की लिस्ट बनाते समय अपनाएं 'एक जरूरत, एक परंपरा' का फॉर्मूला।

  • घर या परिवार के काम आने वाला कोई उपयोगी सामान खरीदें।
  • अपनी पारिवारिक मान्यताओं के अनुसार पूजा का सामान या कोई छोटी शुभ वस्तु चुनें।
  • खरीदारी से पहले खर्च की सीमा तय करें और बिना जरूरत की चीजों पर पैसा खर्च न करें।

इस नजरिए से धनतेरस की खरीदारी केवल रस्म निभाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उपयोगिता और आर्थिक समझ का भी हिस्सा बनेगी।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसमें दी गई खरीदारी से जुड़ी सलाह, धार्मिक मान्यताएं और बजट टिप्स केवल सूचना के लिए हैं। किसी भी तरह की खरीदारी से पहले अपना बजट और मान्यता को देखें। हरजिंदगी इसकी पुष्टी नहीं करती।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- ai

FAQ
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बजट कैसे तय करें?
पहले अपनी जरूरतों की सूची बनाएं और जरूरी खर्चों के बाद बची रकम के अनुसार खरीदारी करें। केवल त्योहार के कारण कर्ज लेने से बचें।
धनतेरस पर सोने के गहने खरीदते समय बिल क्यों जरूरी है?
बिल में वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और टैक्स जैसी जानकारी होनी चाहिए। इससे खरीदारी का रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है और भविष्य में काम आ सकता है।
क्या धनतेरस पर केवल महंगी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है?
नहीं, शुभता का संबंध केवल कीमत से नहीं है। अपनी जरूरत और बजट के अनुसार उपयोगी वस्तु खरीदना भी अच्छा विकल्प है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।