Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

बच्चों को जीवन में जरूरी सिखाएं ये 5 स्किल्स, आएंगे काम

बच्चों को कुछ चीज़ों के बारे में आपको छोटे से ही समझाना चाहिए।
Updated:- 2023-01-19, 16:35 IST
image

हम सभी अपने बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं। साथ ही उन्हें ऐसी शिक्षा भी देना चाहते हैं जिससे वह आगे जाकर अपने जीवन में कुछ अच्छा कर पाए। ऐसे में आपको अपने बच्चे के जीवन में उन्हें कुछ चीज़ों के बारे में ज़रूर सिखाना चाहिए। जो उनके भविष्य के लिए काफी जरूरी हैं।

इस विषय पर हमने हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश से बात की है। डॉक्टर ने हमें बच्चों से जुड़े कुछ पांच चीजों के बारे में बताया है जो सभी बच्चों को आना काफी ज़्यादा जरूरी है। ऐसे में आप भी अपने बच्चों को इन पांच जरूरी चीज़ों को ज़रूर सिखाए।

ख़ुद का काम ख़ुद करना सिखाएं

हम आज कल अपने बच्चों की देखभाल के लिए नौकर रखते हैं। ऐसे में यह गलत भी नहीं है लेकिन आपको अपने बच्चों को उनका खुद का काम उन्हें ख़ुद ही करने देना चाहिए। खासकर जब बच्चे तीन साल से ऊपर के हो जाएं तो उन्हें उनकी ज़िम्मेदारियों का एहसास करवाए।

उन्हें अलग- अलग तरीके के टास्क दें

the Most Important Life Skills for Kids to Learn

हमारे एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चों को बचपन से ही अलग अलग तरीके का टास्क देना चाहिए ऐसे में वाह क्रिएटिव बनेंगे। वह जितना किसी भी चीज़ को लेकर सोचेंगे उनके दिमाग़ में उतना ज़्यादा सवाल बनेगा। ऐसे में यह उनके विकास के लिए काफ़ी ज़रूरी है।

इसे जरूर पढ़ें- Happy Parenting: बच्चे को कंट्रोल करने के बजाय इन 5 तरीकों से बढ़ाएं उसका कॉन्फिडेंस

हेल्दी आदतें सिखाएं

आपको अपने बच्चे को हेल्दी आदतों को सिखाना चाहिए। जैसे की रोजाना ब्रश करना, रोजाना नहाना इन आदतों को ख़ासकर अपने बच्चों को छोटी उम्र में ही सिखाएं। ऐसे में वह इन आदतों को लंबे समय तक नहीं भूलेंगे।

इसे जरूर पढ़ें- बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए जरूर सिखाएं उन्हें यह life skill

हाइजीन के बारे में बताएं

आप अपने बच्चों को हाइजीन के बारे में ज़रूर बताएं। छोटे बच्चे जब स्कूल जाते हैं और वह पब्लिक बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें कुछ चीज़ों के बारे में पहले से ही पता होना चाहिए। ऐसे में आपके बच्चे अकेले भी कहीं होंगे तो वह हाइजीन का ख़ास ख्याल रखेंगे।

ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स

अपने सामान को अपने किताबों को अपने गैजेट्स को सही तरीके से रखना ज़रूर सिखाएं। ऐसा आपको छोटी उम्र से ही करना चाहिए ऐसे में आपके बच्चे अपने किसी भी सामान का ख़ास ख़याल रखेंगे।

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।