Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक- जैस्मिन भसीन के बीच 3 बार हो चुके हैं बड़े झगड़े

बिग बॉस हाउस में रुबीना-जैस्मिन की दोस्‍ती का हुआ 'द एंड'। दोनों के बीच हुई 3 बड़ी लड़ाइयां, आप भी जानें। 
Updated:- 2020-12-23, 09:24 IST
image

बिग बॉस सीजन 14 अपने दूसरे पड़ाव पर पहुंच कर काफी रोचक होता जा रहा है। इस शो में काफी कुछ बदल चुका है। जो लोग सीजन की शुरुआत में दोस्‍त होने के दावे करते थे, वह अब एक दूसरे को घर में देखना और सुनना भी पसंद नहीं करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके नए दोस्‍त और दुश्‍मन बन चुके हैं। 

ऐसे ही लोगों में शामिल है रुबीना दिलाइक और जैस्मिन भसीन। सीजन की शुरुआत में रुबीना और जैस्मिन दोनों ही एक दूसरे के अच्‍छे दोस्‍त थे। मगर अब दोनों के ही विचार एक दूसरे से जुदा नजर आते हैं। जहां एक तरफ जैस्मिन रुबीना के पति अभिनव को बेहद पसंद करती हैं, वहीं रुबीना उन्‍हें एक आंख नहीं भाती हैं। 

रुबीना और जैस्मिन के बीच टास्‍क और एक दूसरे से असहमती को लेकर कई बार झगड़े हो चुके हैं। आज हम आपको दोनों के बीच हुए अब तक के 3 बड़े झगड़ों के बारे में बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस हाउस में रुबीना दिलाइक के 3 बड़े मुददे, जब जनता ने भी दिया उन्‍हें सपोर्ट

bigg boss  captain this week

घर के बटवारे वाले टास्‍क में रुबीना-जैस्मिन का झगड़ा 

रुबीन दिलाइक और जैस्मिन भसीन के बीच अलगाव की शुरुआत तब हुई,  जब बिग बॉस हाउस में घर के बटवारे का टास्‍क रखा गया। इस टास्‍क में रुबीना और जैस्मिन की अलग-अलग टीम थी। टास्‍क के दौरान निक्‍की तंबोली की चालाकी को लेकर रुबीना और जैस्मिन के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी। दोनों ने ही एक- दूसरे को कई ऐसी बातें कहीं, जो यह साबित करती थीं कि दोनों को ही एक दूसरे से कितनी ज्‍यादा इनसिक्योरिटी है। हालांकि, अभिनव ने दोनों के बीच सुलह  करवाने की कोशिश की, मगर यह लड़ाई बढ़ती ही चली गई।    

सार्क वाले टास्‍क में रुबीना-जैस्मिन का झगड़ा 

सार्क वाले टास्‍क में जैस्मिन इमोशनली काफी वीक थीं क्‍योंकि उनके सबसे करीबी दोस्‍त अली घर से बेघर हो गए थे। ऐसे में जब सार्क वाला टास्‍क हुआ तो जैस्मिन और अभिनव के बीच कुर्सी को लेकर झगड़ा हो गया। उस टास्‍क को पहले ही जैस्मिन हार चुकी थीं, उसके बाद भी वह अभिनव से लड़ती चली गईं। जब रुबीना ने अभिनव का साथ दिया तो जैस्मिन उनसे भिड़ गईं। यहां भी अभिनव ने जैस्मिन और रुबीना के बीच के झगड़े को रोकने की बहुत कोशिश की, मगर इस बार की लड़ाई ने दोनों के बीच की दरार को और भी गहरा कर दिया।  

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक को बिग बॉस हाउस में स्‍ट्रॉन्‍ग बनाती हैं ये 3 बातें

bigg boss  breaking news

ट्रस्‍ट की बात पर रुबीन-जैस्मिन का झगड़ा 

वीकेंड के वार पर जब एक कॉलर ने रुबीना से पूछा कि वह क्‍या अब भी जैस्मिन पर ट्रस्‍ट करती हैं तो इस पर रुबीना का जवाब था, 'नहीं'। इतना ही नहीं, रुबीना ने कहा जैस्मिन दोस्‍त हैं, मगर उन पर ट्रस्‍ट करना मुश्किल है। इस बात को लेकर जैस्मिन ने रुबीना से कहा 'जब ट्रस्‍ट ही नहीं है तो दोस्‍ती कैसी'। रुबीना ने जैस्मिन को काफी समझाने की कोशिश भी की कि वह अपना गेम खेल रही हैं और अभिनव के अलावा घर के किसी भी सदस्‍य पर वह ट्रस्‍ट नहीं करती हैं। इसके बाद जैस्मिन और रुबीना में काफी देर झगड़ा चला। 

 

इस तरह देखा जाए तो रुबीना और जैस्मिन ने बिग बॉस सीजन 13 की रस्‍म को कायम रखा और दोस्‍ती के बाद अब वह दुश्‍मनी का रिश्‍ता निभा रही हैं। कभी-कभी रुबीना और जैस्मिन को देख कर सिद्धार्थ शुक्‍ला और आसिम रियाज की यादें ताजा हो जाती हैं। 

 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करे। साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।