मार्च में लगाएं ये 3 पौधे, गर्मियों में भर-भर कर मिलेंगी ताजी सब्जियां, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें

गर्मियों में ऐसी कई सब्जियां मिलती हैं, जिसे आप अपने घर के गमले या गार्डन में उगा सकती हैं। लौकी, तोरई, भिंडी, करेला और टमाटर जैसी सब्जियों को गार्डन में लगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए आप मिट्टी और थोड़ी सी देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूर होता है। मार्च का महीना आपके लिए सही हो सकता है, क्योंकि धूप अच्छी खिलने लगी है। कई सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हें मार्च में उगाने पर आप जून-जुलाई तक ढेर सारी सब्जियां उगा लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सब्जियां उगाने से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे, जो आपके लिए फायेदमंद हो सकते हैं।
भिंडी उगाते समय ध्यान रखें ये बातें
- मार्च का समय भिंडी लगाने के लिए अच्छा हो सकता है।
- इसके लिए आपको एक बड़े टब में या बड़े गमले की जरूरत होगी।
- इसमें आप ध्यान रखें कि जल की निकासी हो सके और मिट्टी में पानी जमा न रहे।
- गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोज आपको 5 से 6 घंटे की धूप मिल सके।
- पौधा लगाने के लिए सही मिट्टी का चुनाव करें।
- इसे उगाने के लिए आपको पानी के संतुलन का भी ध्यान रखना है, क्योंकि यह आपकी सारी मेहनत खराब कर सकता है।
- करीब 40–50 दिनों में भिंडी आने लग जाती है, लेकिन इसके लिए सही ध्यान रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- Madhumalti Care Tips: गर्मियों में फूलों से लद जाएगी मधुमालती की बेल, बस मार्च में कर लें ये 5 जरूरी काम
परवल
- आप गमले में परवल भी उगा सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए जगह की जरूरत होती है।
- इसे उगाने के लिए उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए।
- इसके साथ ही समय-समय पर गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाना भी जरूरी होता है।
- परवल का पौधा धूप में ही अच्छे से बढ़ता है, इसलिए इसे सीधा धूप मिलना जरूरी है।
- परवल बेल वाली सब्जी है, इसलिए इसके बेल सही से फैल सके, इसके लिए भी आपको तैयारी करनी होगी।
- जाली, रस्सी या लकड़ी का सहारा इसके लिए देना होगा।
- आप पौधा लगाने की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए 15-20 दिन में एक बार खाद जरूर डालें।
- परवल आने के बाद इसे समय से तोड़ लें, इसे ज्यादा पीला न होने दें।
- इसमें फल जल्दी आने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली
टमाटर और हरी मिर्च
मार्च में सबसे अच्छा समय हरी मिर्च और टमाटर लगाने का है। दोनों ही सब्जियों को आप मार्च में उगाएंगी, तो पूरी गर्मी आपका काम हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि पौधा आप 2 से 3 गमले में लगा सकती हैं। इससे अलग-अलग गमले में सब्जियां आएंगी और लंबे समय तक आप इनसे सब्जियां तोड़ पाएंगी। पौधों को ख्याल रखने का तरीका आपको पता होगा, तो पौधे अच्छे से ग्रो होंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।