Budget 2023-24: वित्त मंत्री बनने से पहले निर्मला सीतारमण ने इस एसोसिएशन के साथ किया काम, जानें इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Union Budget 2024-25: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2024 को छठा बजट यानी अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली है। देश की पहली महिला वित्तमंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने अब तक पांच पूर्ण बजट पेश किए हैं। 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश करते हुए वह मनमोहन सिंह, उरूण जेटली, पी चिदंबरम और यसवंत सिन्हा जैसे पहले रिकॉर्ड बना चुके लोगों को पीछे छोड़ देंगी।
1959-1964 तक मोरारजी देसाई ने पेश किए थे छह बजट
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में वित्त मंत्री रहते हुए 1959-1964 के बीच पांच पूर्ण कालिक बजट और 1 अंतरिम बजट पेश किया था। 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट 2024-25 में निर्मला सीतारमण, सरकार को अप्रैल और मई के बीच होने वाले चुनावों और नई सरकार के आने तक कुछ निश्चित रकम खर्च करने की अधिकार देगा।
इसे भी पढ़ें- Union Budget 2024: मिडिल क्लास को इस बार बजट से हैं ऐसी उम्मीदें
इंदिरा गांधी ने पेश किया था बजट
इंदिरा गांधी के बाद, बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण दूसरी महिला है। इन्होंने वित्त वर्ष 1970-71 के लिए बजट पेश किया था।
कांग्रेस समर्थक परिवार से तल्लुक रखती हैं निर्मला सीतारमण
View this post on Instagram
निर्मला सीतारमण वर्तमान समय में भारत की वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहीं हैं। देश की वित्तमंत्री को सितंबर 2017 में, भारत की फुल टाइम डिफेंस मिनिस्टर के रूप में नियुक्त किया गया। निर्मला सीतारमण कांग्रेस समर्थक परिवार से ताल्लुक रखती है और उन्होंने साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी।
इसे भी पढ़ें- Union Budget 2024 Halwa Ceremony: आखिर क्यों हर साल बजट पेश करने से पहले मंत्रालय में बनाया जाता है हलवा?
बजट में नहीं होंगे बड़े बदलाव
View this post on Instagram
अगर बात करें बजट के बारे में इस अंतरिम बजट में कोई भी बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। संसदीय चुनाव होने के कारण इस बजट में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावनाएं नहीं हैं। फाइनेंस मिनिस्टर ने बीते महीने एक कार्यक्रम में अंतरिम बजट में होने वाले बड़े बदलाव को लेकर मना किया था। उन्होंने कहा कि आम चुनाव से पहले सिर्फ लेखानुदान किया जाएगा। आम चुनावों के बाद नई सरकार के बनने के बाद, नई सरकार जुलाई माह में पूर्ण बजट लेकर आएगी। (वर्ल्ड राजनीति में बनाया करियर)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।