
सोने के बर्तन में खाना बनाने के फायदे
सोने के बर्तनों में पहले राजा महाराजा खाना खाया करते थे। सोने की क्रोकरी को रॉयल क्रोकरी भी कहा जाता है। हज़ारों साल पुराने आयुर्वेद के अनुसार भी सोने की धातु से बने बर्तनों में खाना खाने, पकाने और पीने के फायदों के बारे में बताया गया है। दिवाली पर अगर आप अपने घर की क्रोकरी बदलने की सोच रहे हैं या धनतेरस से पहले कुछ सोने की चीज़ खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सोने के बर्तनों के बारे में भी एक बार जान लीजिए क्योंकि इनमें खाना खाने से आपकी कई बीमारियां भी ठीक होती हैं। इसके अलावा सोने के बर्तन में खाना पकाने से आपके खाने की पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। सोने के बर्तन में खाने से आपका दीमाग तेज़ होता है, सांस से संबंधी कोई बीमारी नहीं होती, दिल की बीमारियों में भी फायदेमंद होता है सबसे जरूरी बात ये है कि सोना एक ऐसी धातु है जिसमें पके खाने से आपकी body और mind रिलेक्स हो जाते हैं।

सोने की प्लेट में खाना खाने के फायदे

खाना आप किसी भी बर्तन में पकाएं लेकिन आप अगर उसे सोने की प्लेट में परोस कर खाएंगें तो सोने के गुण आपके खाने में भी आ जाएंगें। सोना आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।
Read more: दिवाली पर मिठाई नहीं बल्कि ये low calorie मिठाई करें गिफ्ट
सोने की कड़ाही में खाना बनाने के फायदे

सोना गर्म धातु है इसमें खाना बनाने से आपके शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से फायदा मिलता है यानि अंदर से आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं और बाहर से आप खूबसूरत दिखते हैं। सोने का तासीर गर्म होती है इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में इसके अंदर खाना बनाकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
सोने के चम्मच और चाकू से खाना खाने के फायदे

खाने में सोने के चम्मच और चाकू का इस्तेमाल करने से आपके खाने में तो सोने के गुण आते ही हैं साथ ही जब चम्मच आपके मुंह में भी जाता है तब आपके खाने के स्वाद के साथ-साथ आपके मुंह में सोने का स्वाद भी चला जाता है और इसके फायदे भी आपके शरीर में पहुंच जाते हैं।
सोने की कटोरी में खाने के फायदे

सोने की कटोरी में जब कोई गर्म सब्जी डाली जाती है तब सोने की धातु से जो भाप निकलती है उससे सोने के गुण आपकी सब्जी में भी मिल जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
सोने के गिलास में पानी पीने के फायदे

सर्दियों में सोने के गिलास में पानी पीने से आपको ठंड की शिकायत नहीं होती। सोने के गिलास में गर्म पानी पीने से दोगुना फायदा मिलता है। दिन में एक से दो बार सोने के गिलास में पानी पीने से चेहरे पर ग्लो भी आता है। ये आपकी आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद है।
Read more: आपके favourite food में होती हैं कितनी कैलोरी, जानें