बॉलीवुड की हिरोइन्स के बारे में हर कोई उनका ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है। ये तो सब जानते हैं कि आपकी ब्यूटी का आपके खाने से खास रिश्ता होता है। आप जैसा खाना खाती हैं वो आपके चेहरे पर नज़र आता है यानि अगर आपने खाने पीने का ख्याल ठीक से नहीं रखा तो आपके चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नज़र आने लगेंगीं। बॉलीवुड की हिरोइन्स अपने खाने पीने का खास ख्याल रखती हैं, तभी तो रेखा हो या फिर हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, नीतू कपूर, श्रीदेवी जैसी सुपरहिट हर हीरोइन इस उम्र में भी आप उनका चेहरा देखकर इस बात का अंदाज़ा नहीं लगा सकते कि वो कितने साल की हो गई हैं। आइए आपको बताते है कि बीटाउन की ये एवरग्रीन ब्यूटीज़ ऐसा क्या खाती हैं कि इनके चेहरे पर इनकी उम्र नज़र ही नहीं आती।
Read more: आपके मुंह में पानी ला देंगे ये टेस्टी स्ट्रीट foods
1रेखा

63 साल की रेखा के चाहने वालों की कमी नहीं है। आज भी उनकी खूबसूरती के लाखों करोड़ों लोग कायल हैं। रेखा अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखती हैं। रेखा वेजिटेरियन हैं और वो कहीं भी जाएं लेकिन वो शाम को 7:30 बजे के बाद कुछ नहीं खाती। दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं। फ्रेश फ्रूट जूस उनके डे डायट प्लान में जरूर होता है। चावल की जगह वो रोटी खाना पसंद करती हैँ।
Read more: रेखा अब भी हैं बॉलीवुड की सबसे ग्रेसफुल अदाकारा, जिनका स्टाइल है evergreen
2नीतू कपूर

59 साल की नीतू कपूर बढ़ती उम्र के साथ और यंग नज़र आने लगी हैं। हर कोई उनसे इसका सीक्रेट जानना चाहता है। नीतू कपूर बता चुकी हैं कि वो सब खाती हैं लेकिन उनके खाने का टाइम फिक्स है वो सुबह 10 बसे 1 bowl पपीता, टोस्ट के साथ 2 egg whites और बिना चीनी की चाय पीती हैं। फिर 12 बजे तरबूज या कोई मौसमी फल और बटरमिल्क पीती है। दोपहर के खाने में नीतू कपूर 1 रोटी, दाल या चिकन या फिश और कोई एक सूखी सब्जी खाती हैं। 4 बजे थोड़े से ड्रायफ्रूट्स स्पेशली बादाम और अखरोट फिर 6 बजे कुछ cream crackers और 8 बजे वेज सूप पीती हैं। रात को 10 बजे डिनर करती हैं जिसमें सिर्फ 1 रोटी और दाल या फिर अंडे की भुर्जी खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो दिन में 2 sugar-free chocolate भी खाती हैं।
Read more: Deadly Food Combinations : एक साथ कभी न खाएं ये चीजें
3हेमा मालिनी

68 साल की हेमा मालिनी अपने चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए दिन में खूब सारा पानी पीती हैं। डेली दही और पनीर उनके खाने में जरूर होता है। 2 कप ग्रीन टी भी उनके लिए जरूरी है। इसके अलावा मौसमी फ्रेश फ्रूट और ड्रायफ्रूट्स खाना भी वो कभी नहीं भूलती। खाने पीने की इन आदतों के अलावा उन्हे व्रत रखने की भी आदत है हेमा मालिनी मानती हैं कि व्रत रखने से आपकी बॉडी detox हो जाती है।
4माधुरी दीक्षित

50 साल की माधुरी दीक्षित दिन में 5 से 6 बार खाना खाती हैं जिसमें खूब सारा फ्रूट और सब्जियां जरूर होती हैं। पानी की बोतल भी हमेशा उनके साथ रहती है। फ्रेश और घर का खाना खाना उन्हे पसंद है। ऑयली खाने को माधुरी दीक्षित छूती भी नहीं हैं और उन्हे किसी भी तरह के aerated drinks भी बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।
Read more: दिवाली पर बनाएं Keto diet वाले स्पेशल तिल के लड्डू
5मंदिरा बेद

मंदिरा बेदी को देखकर भी आप उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा पाएंगी। मंदिरा बेदी का ये यंग लुक ना सिर्फ उन्हें फिटनेस से मिला है बल्कि वो हेल्दी डायट भी लेती है। स्पेगिटी लवर मंदिरा को वैसे स्पेगिटी खाना पसंद है लेकिन वो दिन की शुरुआत हेल्दी खाने से करती हैं। मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में वो अंडे खाती हैं उसके साथ टोस्ट और ग्रीन टी लेना भी उन्हें पसंद है।