बच्चा सिर झुकाकर हर बात मान लेता है? एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना सही है या गलत

अक्सर पेरेंट्स को ऐसे बच्चे बहुत पसंद आते हैं जो बिना कोई सवाल किए, सिर झुकाकर उनकी हर बात मान लें। समाज में इस तरह के बच्चों को आज्ञाकारी और संस्कारी कहा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बच्चे का यह स्वभाव उसके फ्यूचर के लिए कितना सही है? एक्सपर्ट के अनुसार, बच्चे का हर बात पर आंख मूंदकर सहमत हो जाना हमेशा सही नहीं होता। आइए एक्सपर्ट्स से समझते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है और यह बच्चे के विकास को कैसे प्रभावित करता है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
बच्चे ऐसा क्यों करते हैं?
कई बार पेरेंट्स का स्वभाव बहुत सख्त होता है। बच्चे को डर रहता है कि अगर उसने अपनी बात रखी, तो उसे डांट लगेगी या सजा मिलेगी।

- कभी-कभी बच्चों को लगता है कि अगर उन्होंने ना कहा, तो उनके पेरेंट्स उनसे नाराज हो जाएंगे या उन्हें प्यार करना कम कर देंगे।
- जब पेरेंट्स बच्चे से जुड़े हर छोटे-बड़े फैसले खुद लेने लगते हैं, तो बच्चा धीरे-धीरे अपनी सोचने की क्षमता खो देता है और पूरी तरह उन पर निर्भर हो जाता है।
यह भी पढ़ें- बच्चों को पैसे की समझ कब और कैसे दें? पेरेंट्स जरूर जानें ये बातें
आंख मूंदकर बात मानने के नुकसान
- ऐसे बच्चे कभी खुद पर भरोसा नहीं कर पाते। उन्हें हमेशा लगता है कि उनके अपने विचार गलत हैं।
- फ्यूचर में जब उन्हें करियर या जीवन के बड़े फैसले खुद लेने होते हैं, तो वे घबरा जाते हैं और दूसरों से मदद मांगते हैं।
- जो बच्चे ना कहना नहीं सीखते, वे बड़े होकर स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में दूसरों के दबाव में आसानी से आ जाते हैं और लोग उनका फायदा उठाने लगते हैं।

एक्सपर्ट की सलाह
पेरेंट्स को बच्चों को समझाना चाहिए कि किसी बात से असहमत होना गलत नहीं है। अगर वह किसी चीज के लिए मना करता है, तो उसकी वजह प्यार से सुनें। इससे अलग घर के छोटे-मोटे फैसलों में बच्चे की राय लें।
यह भी पढ़ें- रात को सोने से पहले बच्चों के हाथों में दें किताब, एक्सपर्ट्स से जानें Bedtime Reading के फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।