Tue Sep 29, 2026 | Updated 06:43 AM IST

अलग-अलग शहरों में रहकर भी रिश्ते को मजबूत कैसे रखें? जानें 7 आसान तरीके

बिजी लाइफस्टाइल और दूरियों के बावजूद रिश्तों को मजबूत रखने के लिए यह लेख 7 आसान तरीके बताता है। जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-09-29, 05:36 IST
Relationship Tips (Magnific)

आज की व्यस्त जीवनशैली और करियर की भागदौड़ के बीच कई बार कपल्स को एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। चाहे सेलिब्रिटी हों या आम लोग, जब दोनों पार्टनर अपने-अपने काम में व्यस्त होते हैं, तो रिश्ते में दूरियां आना आम बात है। मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की शादी के शुरुआती दिनों की एक बात अक्सर चर्चा में रहती है, जो यह सिखाती है कि व्यस्तता के बावजूद रिश्तों को कैसे मजबूत रखा जा सकता है।

साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के करियर की मांग कुछ ऐसी थी कि दोनों का ज्यादातर समय अलग-अलग शहरों और दौरों पर बीतता था। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के शुरुआती छह महीनों के दौरान वे दोनों कुल मिलाकर सिर्फ 21 दिन ही एक-साथ बिता पाए थे। अनुष्का फिल्मों की शूटिंग और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में व्यस्त रहती थीं, जबकि विराट लगातार क्रिकेट दौरों और मैचों में सफर करते थे। यह समय किसी लंबी या आरामदायक छुट्टी का नहीं था, बल्कि काम के बीच से निकाले गए बेहद छोटे पलों का था। यदि आप भी ऐसी स्थिति का सामना कर रही हैं तो यहां दिए गए टिप्स आपके रिश्ते में नया जोश भर सकते हैं। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं...

1 - 2026-09-28T165226.604

रिश्ते को कैसे मजबूत बनाएं?

यहां दिए गए कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपने रिश्ते को मजबूत कर सकती हैं-

1. जब शेड्यूल बेहद टाइट हो, तो पूरा दिन साथ मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक छोटी सी मुलाकात या साथ बैठकर किया गया डिनर भी रिश्ते के लिए बहुत कीमती बन जाता है।

2. रिश्ते की मजबूती इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितने घंटे साथ हैं, बल्कि इस बात पर करती है कि जितने भी पल मिलें, वे कितने सार्थक और जुड़ाव वाले हैं।

यह भी पढ़ें- पर्सनल लाइफ से लेकर बेडरूम तक, किसी को न बताएं ये 5 बातें; वरना कपल के बीच आ जाएगी दरार

3. अगर आपको अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन या हफ्ता बिताने का मौका नहीं मिल रहा है, तो चाय पीते वक्त या रात के डिनर पर की गई छोटी सी बातचीत को भी खास बनाएं।

4. रिश्ते में शारीरिक दूरी से ज्यादा मानसिक दूरी मायने रखती है। एक-दूसरे के प्रोफेशन और व्यस्तता की इज्जत करना रिश्ते को मजबूत बनाता है।

2 - 2026-09-28T165230.784

5. आप दूर रहकर भी अपने पार्टनर को प्यार भरे मैसेज और कॉल्स से अपने होने का एहसास करा सकती हैं, लेकिन लगातार की गई कॉल्स भी आपके पार्टमर को परेशान कर सकती हैं।

6. आजकल आॉनलाइन सुविधा उपलब्ध है, ऐसे में आप अपने पार्टनर को प्यार भरे गिफ्ट्स भेजकर उन्हें सरप्राइज भेज सकती हैं। इससे भी रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।

7. आप साथ में बैठकर ऑनलाइन मूवी भी देख सकती हैं। चूंकि मूवी 2 से 3 घंटे की होती है, ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम बिता पाएंगी। 

यह भी पढ़ें- लड़ाई नहीं, यह तो प्यार की निशानी है! मैरि‍ड लाइफ की वो 7 फनी बातें जिन पर नोंक-झाेंक करता है हर कपल

निष्कर्ष

रिश्तों को ताजा रखने के लिए छुट्टियों या बड़े सरप्राइजेस की हमेशा जरूरत नहीं होती। अनुष्का और विराट की यह कहानी बताती है कि सच्चे प्यार और समझदारी के साथ, बेहद व्यस्त शेड्यूल के बीच से निकाला गया एक छोटा सा पल भी रिश्ते की नींव को अटूट बना सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।