Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

जगन्नाथ रथ यात्रा पर बच्चों से करवाएं ये 5 मजेदार एक्टिविटीज, खेल-खेल में सीखेंगे अपनी संस्कृति

जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू हो रही है। अगर आप इस खास संस्कृति के बारे में अपने बच्चे को बताना या समझना चाहती हैं, तो नीचे लेख में बताई गई 5 मजेदार एक्टिविटी करा सकती हैं।
Updated:- 2026-07-15, 14:02 IST
Creative activities for Ratha Yatra celebration

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का उत्सव ओडिशा के पुरी में बड़े में बड़े धूमधाम, उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। हालांकि, अब यह त्योहार न केवल इस शहर में बल्कि पूरे देश में सेलिब्रेट किया जाता है। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से इसका रथ यात्रा की शुरुआत होती है। इस खास मौके पर घरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यह पावन अवसर बच्चों को संस्कृति के महत्व के बारे में आसानी से समझना चाहती हैं, तो यह पर्व अच्छा मौका बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर बच्चे किताबी बातों से जल्दी बोर हो जाते हैं, लेकिन अगर उन्हें खेल-खेल में कुछ सिखाया जाए, तो वह बहुत जल्दी सीख जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसी आसान और क्रिएटिव एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बच्चे शौक से करेंगे। 

कागज से रथ बनवाएं

अगर आपके बच्चे को क्राफ्ट करना पसंद है, तो आप कागज से रथ बनवा सकती हैं। इसके लिए उन्हें पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स, रंगीन कागज, आइसक्रीम स्टिक्स और बेकार पड़े ढक्कनों की मदद से एक छोटा सा रथ बनाने के लिए कह सकती हैं। इस एक्टिविटी के बहाने आप उन्हें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के तीन अलग-अलग रथों के नाम और उनकी खासियतें बता सकती हैं।

jagannath rath yatra activity

इसे भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखने के लिए दिल्ली NCR के ये मंदिर हैं खास

जगन्नाथ जी की पेंटिंग या स्केचिंग कराएं

बच्चों को भगवान जगन्नाथ जी का चित्र बनाने या उसमें रंग भरने के लिए कहें। जगन्नाथ जी का रूप बेहद अनोखा और बड़े-बड़े गोल नेत्रों वाला होता है, जिसे बनाना बच्चों के लिए काफी आसान और मजेदार होता है। वाटर कलर या क्रेयॉन्स का इस्तेमाल करके जब वे इसे बनाएंगे, तो उनका ध्यान भगवान के इस सुंदर स्वरूप पर होगा।

jagannath panting

रथ यात्रा की कहानियों का स्टोरी टेलिंग की तरह करें शामिल

रात को सोने से पहले या शाम के समय बच्चों के लिए एक छोटी सी कहानी की महफिल जमाएं। उन्हें बताएं कि भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर) क्यों जाते हैं, यह यात्रा क्यों निकाली जाती है और ओडिशा के पुरी शहर में इसका क्या महत्व है। कहानियों के जरिए बच्चे अपनी संस्कृति को जल्दी और हमेशा के लिए याद रख पाते हैं।

मौसी के घर के लिए बनाएं भोग

रथ यात्रा के दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के छप्पन भोग लगाए जाते हैं। आप बच्चों को बिना आग के बनने वाली चीजें जैसे नारियल के लड्डू, पंचामृत या फ्रूट चाट बनाने में अपने साथ शामिल कर सकती हैं। उन्हें बताएं कि भगवान को भोग लगाना और प्रसाद बांटने का हमारी परंपरा में क्या महत्व है

jagannath bhog

घर के आंगन में निकालें छोटी रथ यात्रा

आपका बच्चा जब रथ बना लें, तो उसमें भगवान की छोटी मूर्ती या तस्वीर रखें। इसके बाद शाम के समय घर के सभी सदस्य इकट्ठा होकर शंख, घंटी और मंजीरे बजाएं और बच्चे को घर के आंगन या बालकनी में उस छोटे से रथ को खींचने के लिए कहें। इससे बच्चे को समझ आएगा कि रथ यात्रा कैसी होती है।

इसे भी पढ़ें- जगन्नाथ भगवान की पेंटिंग के पीछे छिपी है सदियों पुरानी कला, जानिए इसका नाम

इन सभी एक्टिविटी को शामिल करके आप अपने बच्चे को जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में आसानी से समझा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।