Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

सिर्फ हवा-रोशनी नहीं, इस बेहद खास वजह से पुराने घरों में बनता था खुला आंगन

आज के समय में फ्लैट और छोटे घर ज्‍यादा देखने को म‍िलते हैं। ऐसे में खुले आंगन वाले घर अब कम ही रह गए हैं, लेकिन अगर आप अपने दादा-दादी या नाना-नानी के पुराने घरों को याद करेंगी, तो लगभग हर घर के बीचों-बीच एक बड़ा खुला आंगन जरूर याद आएगा।
Updated:- 2026-06-20, 14:44 IST
why old indian houses had central courtyard

आज के समय में लोगों के घर काफी छोटे होते हैं या जो लोग बाहर रहते हैं, वो फ्लैट खरीदते हैं। ऐसे में अब खुले आंगन वाले घर कम ही देखने को म‍िलते हैं, लेक‍िन अगर आप दादी-नानी के पुराने घरों को याद करेंगी तो घर के बीचों बीच एक खुला सा बड़ा आंगन जरूर याद आएगा। आज वाले घरों में आंगन नहीं देखने को म‍िलता है। आमतौर पर लोगों को लगता है क‍ि पुराने घरों में ये आंगन स‍िर्फ धूप और फ्रेश हवा के ल‍िए बनााए जाते थे, लेक‍िन असल में इसकी वजह स‍िर्फ इतनी नहीं थी।

दरअसल, पुराने समय में आंगन घर की सबसे खास जगह होती थी। यहीं वो जगह होती थी जहां लोग मिलते थे, त्योहार मनाते थे, बच्चे खेलते थे और कई जरूरी काम भी किए जाते थे। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आखिर पुराने घरों में खुले आंगन को इतनी इंपॉर्टेंस दी जाती थी। आइए जानते हैं-

old indian houses had central courtyard (1)

Image Credit- Freepik

घर का दिल माना जाता था आंगन

पुराने समय में आंगन को घर का दिल कहा जाता था। आपकाे बता दें क‍ि परिवार के ज्यादातर लोग दिन का काफी समय यहीं बिताते थे। सुबह की चाय से लेकर शाम की बैठकों तक, हर छोटी-बड़ी चीजें आंगन में ही होती थीं। यही वजह थी कि आंगन सिर्फ एक खाली जगह नहीं, बल्कि परिवार को जोड़ने का काम भी करता था।

यह भी पढ़ें- घर के आंगन में ही क्यों लगाई जाती है तुलसी?

धूप और फ्रेश हवा आने का था इंतजाम

आपको तो मालूम ही होगा क‍ि पुराने समय में एसी, कूलर और एग्जॉस्ट फैन तो हुआ नहीं करते थे। ऐसे में घर के बीच में आंगन बनवाया जाता था। इससे फ्रेश हवा आती-जाती रहती थी। इससे घर के अंदर घुटन कम होती थी और कमरों में रोशनी भी आती थी।

यह भी पढ़ें- क्यों होता था पुराने घरों के भीतर छज्जा?

old indian houses had central courtyard (2)

Image Credit- Instagram

हेल्‍थ से भी था सीधा संबंध

पहले के लोग सुबह की धूप जरूर लेते थे। घर की महिलाएं और बुजुर्ग भी सुबह का समय यहीं बिताते थे। दरअसल, धूप से शरीर को विटामिन D मिलता है, इसलिए आंगन को सेहत के लिहाज से भी काफी जरूरी माना जाता था।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी आता है किसी पुराने घर का सपना, जानें इसके संकेत

त्योहारों पर इकट्ठा होते थे लोग

पुराने समय में ज्यादातर कार्यक्रम घर में ही होते थे। दीपावली की पूजा हो, तुलसी पूजन हो, शादी की रस्में हों या कोई और शुभ काम हो, सब आंगन से ही होता था।

बच्चों के खेल का था मैदान

आज बच्चों को खेलने के लिए पार्क या प्ले एरिया की जरूरत पड़ती है, लेकिन पहले घर का आंगन ही उनका खेलने का मैदान हुआ करता था। बच्चे घर पर ही सुरक्षित माहौल में खेल लेते थे। इससे परिवार के लोगों की नजर भी उन पर रहती थी।

यह भी पढ़ें- दूसरे शहर में बैठकर आप भी मेरी तरह कर सकते हैं अपने घर की हर गली की सैर, जानें कैसे

तो अगर आपको भी लगता है क‍ि पुराने घरों में बना खुला आंगन सिर्फ हवा और रोशनी के लिए था, तो बता दें क‍ि ये परिवार को जोड़ने, हेल्‍थ को बेहतर रखने, त्योहार मनाने, बच्चों के खेलने और रोजाना के कई कामों के लिए जरूरी जगह था। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।