XXX: Return of Xander Cage, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म साल 2017 में आई थी और काफी चर्चा में रही थी। फिल्म से ज्यादा दीपिका और विन की केमिस्ट्री ने सुर्खियां बटोरी थी। XXX Movie Series की इस फिल्म का भारत में धमाकेदार प्रीमियर और प्रमोशन हुआ था। इन इवेंट्स में दीपिका और विन की तस्वीरों और दोनों के बॉन्ड ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। एक इवेंट के दौरान, विन ने दीपिका और रणवीर के रिश्ते का खुलासा भी कर दिया था। लेकिन, उसी वक्त पर दीपिका ने विन को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए थे, जिसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। खबरों की मानें तो दीपिका उस वक्त रणवीर संग रिलेशन में थी लेकिन फिर भी उन्हें विन पर क्रश था। चलिए आपको बताते हैं क्या है इनसाइड स्टोरी।
XXX मूवी सीरीज में दीपिका पादुकोण के रोल की काफी चर्चा हुई थी। इस फिल्म के दौरान उनकी और विन की केमिस्ट्री भी खूब सुर्खियों में रही थी। उस वक्त दीपिका ने कहा था कि वह विन के साथ अपनी केमिस्ट्री को काफी एज्वॉय करती हैं और उन्हें वह बेहद पसंद हैं। Ellen DeGeneres Show में भी दीपिका को जब एंकर ने विन और दीपिका की एक कोजी फोटो दिखाते हुए उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने मजाक में कहा था कि बिना आग के धुआं नहीं होता है। जब दीपिका 'कॉफी विद करण 8' में पहुंची थीं तो उन्होंने बताया था कि वह काफी पहले से रणवीर को डेट कर रही थीं और दोनों ने 2015 के आस-पास सगाई भी कर ली थी। इसके बाद, दीपिका का यह बयान दोबारा सुर्खियों में आया और लोग पूछने लगे थे कि क्या रणवीर संग सगाई के बाद भी उन्हें विन पर क्रश था।
यह भी पढ़ें- XXX Movie Series: दीपिका-विन की XXX: Return of Xander Cage के अलावा भी इस सीरीज में हैं कई बेहतरीन फिल्में
View this post on Instagram
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में मां-पापा बने हैं और दोनों के घर एक नन्ही परी आई है। दीवाली पर दीपिका और रणवीर की फिल्म सिंघम अगेन भी आने वाली है। इस फिल्म में पहली बार दीपिका लेडी सिंघम के रोल में दिखाई देंगी। XXX: Return of Xander Cage के बाद फैंस को उम्मीद थी कि दीपिका और हॉलीवुड फिल्में करेंगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।