herzindagi
xxx movie series on ott

XXX: Return of Xander Cage के साथ OTT पर मौजूद हैं दीपिका पादुकोण की ये धमाकेदार फिल्में

XXX: Return Of Xander Cage के साथ दीपिका पादुकोण की कई फिल्में हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं। इन फिल्मों को देखकर आप भी दीपिका की एक्टिंग और वर्सेटाइलिटी के मुरीद हो जाएंगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-12, 21:48 IST

दीपिका पादुकोण ने 2017 में विन डीजल के साथ फिल्म XXX: Return of Xander Cage से हॉलीवुड डेब्यू किया था। दीपिका पादुकोण की फिल्म XXX काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि, XXX के बाद दीपिका किसी और हॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन दीपिका ने बॉलीवुड में एक से बेहतरीन एक फिल्में की हैं। दीपिका का फिल्मी सफर काफी खूबसूरत रहा है और उन्होंने कई ऐसे रोल्स प्ले किए हैं, जिनके जरिए उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैं। अगर आप दीपिका के फैन हैं, तो ओटीटी पर उनकी कई फिल्में मौजूद हैं, जो आपको जरूर देखनी चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि XXX: Return Of Xander Cage के साथ दीपिका की और किन फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

XXX: Return Of Xander Cage

xxx movies on ott

अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं और हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपको दीपिका की XXX मूवी को जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में दीपिका धमाकेदार रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

ओम शांति ओम

om shanti om deepika padukonw

यह दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में ओम और शांतिप्रिया यानी शाहरुख और दीपिका को ऑडियन्स का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म ने लगभग 150 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

गोलियो की रासलीला- रामलीला

ramleela deepika movie on ott

इस फिल्म में दीपिका और रणवीर पहली बार साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी और उनकी केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीता था। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। आप अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

बाजीराव-मस्तानी

bajrao mastani on ott

दीपिका पादुकोण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म में दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा था। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

चेन्नई एक्सप्रेस

chennai express on ott

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी ने इस फिल्म में जमकर धमाल मचाया था। रोहित शेट्टी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- XXX: Return Of Xander Cage के अलावा दीपिका पादुकोण ने इन किरदारों से जीता है सभी का दिल, खास रहा है 'शांतिप्रिया' का सफर

यह भी पढ़ें- XXX Movie के बाद को-एक्टर Vin Diesel के साथ घर बसाना चाहती थीं दीपिका, कहा था बिना आग के धुआं....

 

आपको दीपिका पादुकोण का निभाया कौन सा किरदार सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।