herzindagi
why indian bollywood movies release on friday and south on thursday interesting history

बॉलीवुड में शुक्रवार और साउथ में गुरुवार को ही क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

why indian bollywood movies release on friday: क्या आपने कभी सोचा है कि इंडियन मूवीज शुक्रवार को ही रिलीज क्यों होती हैं? आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे का कारण। इसके साथ ही जानेंगे साउथ मूवीज गुरुवार को ही क्यों रिलीज होती हैं? 
Editorial
Updated:- 2024-12-20, 20:15 IST

History of Movie Release Days: हर हफ्ते सिनेमाघरों में कोई ना कोई नई फिल्म जरूर रिलीज होती है। फिल्में तो हर हफ्ते रिलीज होती हैं, लेकिन क्या आपने कभी नोटिस की है कि हर फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? बॉलीवुड मूवीज शुक्रवार को और साउथ मूवीज हमेशा गुरुवार को ही क्यों रिलीज होती हैं? आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों शुक्रवार को ही बॉलीवुड मूवीज रिलीज होती हैं? 

यह भी देखें- क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में जिसे बनने में लगे 23 साल?

शुक्रवार को क्यों रिलीज होती हैं फिल्में?

Why are films released on Friday

इंडियन सिनेमा में फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि शुक्रवार वर्किंग डे के लास्ट में आता है। इसका सीधा मतलब है कि शनिवार और रविवार को लोगों की छुट्टी होगी। इन्हीं छुट्टी के दिनों में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने आते हैं। इसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता है। इसके साथ ही इससे फिल्म का सक्सेस रेट बढ़ने की पूरी संभावना रहती है। 

शुक्रवार को होती थी छुट्टी

शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने के पीछे का एक कारण ये भी है कि आजादी के कई वर्षों बाद तक भी लोगों के पास रंगीन टीवी नहीं होता था। ऐसे में लोग थिएटर में फिल्म देखने के लिए जाते थे। फिल्म इंडस्ट्री में इस दिन लोगों को आधे दिन की छुट्टी मिला करती थी, ताकि वे लोग भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जा सके। ये फिल्म के कलेक्शन के लिए बहुत अच्छा माना जाता था।

क्या है इसका इतिहास? 

What is its history

शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने का भारत का अपना रिवाज है। इसकी शुरुआत लगभग साल 1940 में हॉलीवुड ने की थी।1960 तक भारत में फिल्में रिलीज करने का कोई नियम नहीं था, ना ही कोई निश्चत दिन। 1960 में फिल्म मुगल-ए-आजम रिलीज हुई थी। ये फिल्म 5 अगस्त पर रिलीज हुई। इस दिन 5 अगस्त 1960 को शुक्रवार का दिन था। ये फिल्म काफी अच्छी साबित हुई। इसे काफी पसंद किया गया। तभी से फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार के दिन को रिलीज के लिए चुनना शुरू कर दिया।

हालांकि, सभी फिल्में शुक्रवार को रिलीज नहीं होती। कुछ मेकर्स ने इस रूल को ब्रेक करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली। 

साउथ में गुरुवार क्यों?

Why Thursday in South

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गुरुवार को फिल्में रिलीज की जाती हैं। इसके पीछे धार्मिक और ज्योतिषीय कारण हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरू बृहस्पति को समर्पित है। यही वजह है कि शुभ और भाग्यशाली दिन के तौर पर इस दिन को फिल्म रिलीज के लिए चुना गया था। 

यह भी देखें- भारतीय सिनेमा का नाम बॉलीवुड क्यों रखा गया

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram/freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।