Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

क्या प्रीति जिंटा ने 'गदर' की सकीना को किया कॉपी? अमीषा पटेल बोलीं- जब तक वह अपनी सही जगह....

प्रीति जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके लुक की तुलना 'गदर' फिल्म की 'सकीना' यानी अमीषा पटेल से हो रही है। अब अमीषा ने इन बातों पर रिएक्ट किया है।  
Updated:- 2026-08-07, 15:20 IST
ameesha patel responds to fan comparing preity zinta batwara 1947 movie look with gadar sakina

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी और प्रीति की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के लुक की तुलना 'गदर' की सकीना से हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि प्रीति ने अमीषा का आइकॉनिक अंदाज कॉपी करने की कोशिश की है। हाल ही में अमीषा पटेल ने एक्स पर #AskAmy सेशन रखा था। इस सेशन में एक फैन ने भी उनसे कुछ ऐसा ही कहा, चलिए आपको बताते हैं कि इसके जवाब में अमीषा पटेल ने क्या कहा?

'तारा का ध्यान रखना...'

अमीषा पटेल के #AskAmy सेशन में एक यूजर ने लिखा, "क्या आपने 'बंटवारा' का ट्रेलर देखा? ऐसा लग रहा है कि प्रीति ने आपने आइकॉनिक 'सकीना' के किरदार को कॉपी करने की बहुत कोशिश की है, लेकिन कुछ किरदारों को भूलना नहीं जा सकता है। आपने और सनी सर ने 'गदर' फिल्म में जो जादू चलाया था, उसे कोई दोबारा दोहरा नहीं सकता है।" इसके जवाब में अमीषा पटेल ने कुछ ऐसा कहा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, "वो भी खूबसूरत है भाई...सकीना की तरफ से उसे शुभकामनाएं...तारा का ध्यान रखना जब तक वह अपनी सही जगह वापस न आ जाएं, जहां से वो असल में ताल्लुक रखते हैं।" अमीषा का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- कुछ इस तरह अमीषा पटेल को मिला था गदर में सकीना का किरदार

'बंटवारा 1947' को लेकर है काफी बज

'बंटवारा 1947' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ करण देओल भी हैं। इस फिल्म को 'राज कुमार संतोषी' ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि यह फिल्म एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है, जो बंटवारे के वक्त लखनऊ से लाहौर चले जाते हैं। वहा उन्हें रहने के लिए एक पुरानी हवेली मिलती है, लेकिन वह एक हिंदू महिला (शबाना आजमी) की होती है, जो उसे छोड़ने से मना कर देती है। इसके बाद कैसे वहां के लोग उस महिला को घर से निकालने के लिए सनी देओल और उनके परिवार पर उसे बाहर निकालने का दबाव बढ़ता है, लेकिन वो उसका साथ देते हैं। बता दें कि इस फिल्म का क्लैश इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से होगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


यह भी पढ़ें- Koffee With Karan में अमीषा पटेल संग लड़ाई के सवाल को करीना ने किया इग्नोर, जानें किस वजह से सालों पहले हुई थी दोनों में लड़ाई?


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।