'रामायण' में सीता-कैकेयी के लुक को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर डिजाइनर्स ने दिया जवाब

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा में है। जहां कुछ लोगों ने राम बने रणबीर कपूर की एक्टिंग पर सवाल उठाए, तो कुछ लोगों ने सीता के किरदार में साई पल्लवी के एक्सप्रेशंस को बेमेल बताया। बेशक फिल्म के भव्य विजुअल्स और स्टारकास्ट की जमकर चर्चा हुई, लेकिन लारा दत्ता (कैकेयी) और साई पल्लवी (सीता) के लुक पर भी कई यूजर्स ने सवाल उठा दिए। इंटरनेट पर लारा दत्ता की साड़ी और साई पल्लवी के ब्लाउज डिजाइन पर चर्चा शुरू हो गया। सवाल उठने लगे कि ये ये इन किरदारों के कपड़े, 'रामायण' के राम-सीता और बाकी सभी लोगों की पारंपरिक छवि से मेल नहीं खाते हैं। इस विवाद पर 'रामायण' फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स रिंपल और हरप्रीत नरूला ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है उन्हें अंदाजा था कि ऐसा होगा। हालांकि, उन्होंने इन कपड़ों को डिजाइन करने के पीछे उनकी सोच और इमोशंस के बारे में भी बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
'पहले देखिए, फिर जज कीजिए'
'रामायण' फिल्म के लिए मशहूर डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने कपड़े डिजाइन किए हैं। ये दोनों 'पद्मावत' और 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुके हैं। कैकेयी और सीता के कपड़ों के लिए मिल रही ट्रोलिंग पर एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वो पहले पूरी फिल्म देखें और फिर जज करें।

उन्होंने कहा कि त्रेता युग में किस तरह के कपड़े पहने जाते थे, इसे लेकर कोई पक्का साक्ष्य मौजूद नहीं है। ऐसे में हमने रिसर्च के आधार पर कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। रिसर्च और हमारी समझ के बीच तालमेल बिठाते हुए हमने सभी किरदारों के लिए कपडे़ डिजाइन किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामायण जैसी महागाथा के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करना काफी मुश्किल रहेगा क्योंकि सभी के दिमाग में एक छवि बैठी हुई है। ऐसे में कहीं न कहीं हमें अंदाजा था कि ऐसा होगा।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' में साई पल्लवी के 'सीता' बनने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात
लारा दत्ता के लुक पर कही यह बात
फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सबसे ज्यादा सवाल लारा दत्ता के लुक को लेकर उठ रहे थे। जिस सीन में रानी कैकेयी और राम के बीच वनवास जाने से पहले संवाद होता है, उस समय उन्होंने मैरून साड़ी और हरा ब्लाउज पहना था और यह लुक लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस बारे में डिजाइनर ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने हर रंग सोच-समझकर चुना है। उन्होंने हरे रंग को ममता से जोड़ा है और मैरून रंग को वनवास के मुश्किल फैसले को दिखाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'अब एनिमल जैसी फिल्में मत करना...', टीवी के कृष्ण ने दी रणबीर कपूर को सलाह
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।