Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

'हमारे मामले में तलाक...', जब रेखा संग अफेयर की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने दिया था जया से अलग होने पर बयान, शादी में तनाव पर कही थी ये बात

Rekha Amitabh Kisse: रेखा और अमिताभ का रिश्ता बेशक हमेशा उलझा हुआ रहा, लेकिन इनकी नजदीकियां हमेशा सुर्खियों में रहीं। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी के बाद  इन दोनों के अफेयर के किस्से फिल्मी गलियारों में गूंजने लगे और कहा तो ये भी गया कि इनके इश्क के चलते अमिताभ और जया की शादी में तनाव बढ़ रहा है। यहां तक कि दोनों के तलाक की अफवाहें भी जोर पकड़ रही थीं। उस समय पर अमिताभ ने इस बातों पर रिएक्ट किया था।
Updated:- 2026-04-01, 20:52 IST
Amitabh Bachchan viral interview on divorce

रेखा और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन तो फैंस को हमेशा पसंद आई ही, लेकिन असल जिंदगी में भी इनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आज भी सोशल मीडिया पर इनके इंटरव्यूज, अवॉर्ड फंक्शंस की क्लिप्स या पुराने किस्सों से जुड़ी कई रील्स आपको मिल जाएंगी। रेखा और जया बच्चन बेशक सालों से एकसाथ हैं और फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं, लेकिन ये बात भी सच है कि इनके रिश्ते से भी ज्यादा जया और रेखा की नजदीकियां चर्चा में रहीं। एक वक्त पर तो ये तक कहा जाने लगा था कि रेखा और अमिताभ का इश्क इस कदर परवान चढ़ चुका है कि जया और अमिताभ के रिश्ते में खटास आने लगी है और दोनों का रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच चुका है, लेकिन उस वक्त अमिताभ ने इन खबरों पर रिएक्ट किया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

जया बच्चन संग तलाक पर अमिताभ ने कही थी ये बात

rekha amitabh affair rumors

जया बच्चन और अमिताभ की शादी साल 1973 में हुई थी, इसके कुछ साल बाद ही रेखा और अमिताभ की नजदीकियों की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। कहा जा रहा था कि इन दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा था और इसी के चलते अमिताभ और जया के रिश्ते में खटास आने लगी थी। इसका जिक्र यासिर उस्मान की लिखी किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है। उस वक्त ये खबरें भी आ रही थीं कि जया और अमिताभ तलाक ले सकते हैं। इस किताब में जिक्र है कि उस वक्त अमिताभ ने रेखा का नाम लिए बिना तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, "हमारे मामले में कभी तलाक नहीं होगा..मैं तलाक में बिल्कुल विश्वास नहीं रखता हूं, मैं भारतीय हूं और मेरी जड़ें भी यहीं से जुड़ी हैं। जया को अपनी पत्नी के रूप में मैंने चुना है और मेरी पसंद बेस्ट है। हालांकि, अमिताभ ने रेखा का नाम नहीं लिया था।"

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

रेखा ने अमिताभ को लेकर कई इंटरव्यूज में की है बात

rekha amitabh movies
रेखा ने अमिताभ और उनके रिश्ते पर कभी सीधे तौर पर तो कभी घुमा-फिराकर कई बार बात की है। उन्होंने उन दिनों स्टारडस्ट को एक अजीबोगबरीब इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने ये तक कह दिया था कि जब तक जया को ये लगता था कि अमिताभ और रेखा का सिर्फ अफेयर है, तो उन्हें इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी, वो इसे नॉर्मल अफेयर मान रही थीं, जैसा फिल्मी दुनिया में कई बार हो जाता है, लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि रेखा और अमिताभ की फीलिंग्स गहरी हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जाता है कि जब रेखा और अमिताभ की नजदीकियों की खबरें आ रही थीं, तो जया ने रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाकर साफ शब्दों में कहा था कि उनके और अमिताभ के रास्ते कभी अलग नहीं होंगे।

 

यह भी पढ़ें- 'अमित मेरे ही रहेंगे...', जया बच्चन की इस एक लाइन ने तोड़ दिया था अमिताभ और रेखा का रिश्ता, एक्ट्रेस ने जवाब में कही थी ये बात

 

रेखा और अमिताभ की कहानी ऐसी रही है, जिससे जुड़े किस्से फैंस आज भी सुनना और जानना चाहते हैं, इसलिए इनके पुराने इंटरव्यूज और इनसे जुड़ी रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।